04 जनवरी 2013
hindi.in.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। पाकिस्तान से कोलकाता में खेले गए दूसरे वनडे से पूर्व टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि ईडन गार्डेन की पिच उन्हें ‘मिस यूनिवर्स’ जैसी दिखाई देखती है, लेकिन इसी ‘मिस यूनिवर्स’ ने धोनी को दे दिया धोखा। कोलकाता की पिच शुरुआती ओवरों में बेहतरीन रही। पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाजों ने मिल कर यहां जम कर रन बटोरे। लेकिन भारतीय पारी के समय 'मिस यूनिवर्स' जैसी दिखने वाली पिच अचानक से क्रूर सिंह बन गई। भारतीय बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष करते दिखे।
पाकिस्तान ने यहां खेले गए सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 85 रनों से करारी शिकस्त दे दी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने इस मैदान पर भारत के खिलाफ अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार रखा। पाकिस्तान ने अब तक यहां खेले गए चारों मैचों में भारत को पराजित किया है।
बल्लेबाज फिर फ्लॉप
भारतीय गेंदबाजों ने प्रशंसनीय प्रदर्शन करते हुए एक समय 300 रनों के करीब जाती दिख रही पाकिस्तानी टीम को 250 रन के योग पर रोका था, लेकिन बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारतीय टीम 48 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तान धोनी ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। 42 रन पर पहला विकेट क्या गिरा। बल्लेबाज़ों ने आने-जाने का सिलसिला चेन्नई वनडे की तरह शुरू कर दिया। 10वें ओवर में पहला विकेट खोनी वाली टीम इंडिया ने 31वें ओवर पहुंचते-पहुंचते महज 61 रन जोड़ पाई और इस दौरान उन्होंने अपने 5 और विकेट को दिए।
पाकिस्तान सवा सेर साबित हुआ
पांच साल बाद भारत आई पाकिस्तानी टीम भारत के लिए सवा सेर साबित हुई। न तो मेजबान टीम पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काबू कर पाई, ना ही मेहमान टीम के गेंदबाजों को खेल सकी। नतीजा, सीरीज 0-2 से गंवा दी।
टेस्ट में इंग्लैंड ने दी पटखनी
भारत को लगातार दूसरी शृंखला गंवानी पड़ रही है। इससे पहले उसे इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट शृंखला में 2-1 से हराया था। इंग्लैंड के साथ इस मैदान पर खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में भारत को हार मिली थी।
टीम इंडिया को अब ‘चांद’ चाहिए!
श्रीकांतः पूरी टीम इंडिया बदल दो
धोनी का पुराना बहाना, गंभीर-वीरू ने हराया सर!2nd ODI: लो, घर में धुले धोनी के धुरंधर
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











