07 जनवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। भारत के हाथों वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में मिली हार से निराश पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने कहा है कि दिल्ली की ठंड और मैदान पर कोहरे के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा।
नई दिल्ली के कोटला मैदान पर रविवार को तीसरे और अंतिम वनडे में भारत के हाथों मिली 10 रनों की शिकस्त के बाद मिस्बाह ने कहा, दिल्ली में काफी ठंड है और यहां की कोटला पिच कोहरे के कारण काफी बदल गई थी जिसके कारण यहां खेलना कठिन हो रहा था। ऐसे में यहां पर लक्ष्य का पीछा करना आसाना नहीं रहा। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी कर मेहमान टीम को 168 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तानी टीम अपनी पारी में 48.5 ओवरों में 157 रनों पर ही ढेर हो गई। हालांकि सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत पाक टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। पाकिस्तानी टीम ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती।
मैच के बाद मिस्बाह ने कहा, मुझे लगता है कि मौसम ने ही सारा खेल बदल कर रख दिया। तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल रहा था जबकि स्पिनरों को भी पिच पर मदद मिली, लेकिन इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना काफी कठिन हो गया। कप्तान ने कहा, भारतीय टीम को भी इस पिच पर रन बनाने में दिक्कत हो रही थी। टीम की ओर से केवल भारतीय कप्तान महेंद्र सिहं धोनी ही रन बना पाए। हमारी ओर से भी ओपनर नासिर जमशेद ही संतोषजनक रना बना सके।
भारत की जमीन पर ट्वेंटी-20 और वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज ने कहा, हमारी टीम ने इससे पहले कभी भी किसी अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान इस तरह के ठंडे मौसम को उपमहाद्वीप में अनुभव नहीं किया है। मैंने इस तरह की नमी की भी उम्मीद नहीं की थी। मिस्बाह ने कहा, हमें दुख है कि पाकिस्तान क्लीन स्वीप से चूक गया। हमारे पास ऐसा करने का मौका था, लेकिन मौसम और भारतीय गेंदबाजों ने खेल का रुख बदल दिया।
अंग्रेज बोला, भारत-पाक कोटला वनडे फिक्स था
3rd ODI: भारत ने पाक को 10 रनों से पीटा
शमी अहमद की टीम इंडिया में एंट्री की पूरी कहानी
भारत-पाक आखिरी मैच, धोनी ने तोड़ा युवी का रिकॉर्ड
वीरू का पत्ता साफ, खत्म हो गया वनडे करियर?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











