facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
चंडीगढ़। ‘फ्लाइंग सिंख’ के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह विवादों में आ गए हैं। मिल्खा सिंह पर चंडीगढ़ में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के हाई प्रोफाइल सदस्यों में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज हो गया है। घटना शनिवार की है जब दो गोल्फ क्लब में दो लोग आपस में भिड़ गए। दोनों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दोनों के बीच गोल्फ कोर्स में खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था।
घटना उस समय हुई जब दोपहर के वक्त कांग्रेस विधायक रणदीप नाभा और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल विजय सिंह संधू गोल्फ स्टिक के साथ मारपीट कर रहे थे। इस मारपीट में संधू की आंख के पास और माथे पर चोटें आईं। जबकि नाभा को पैर और पीठ पर चोटें लगीं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां संधू के टांके लगाए गए।
77 साल के मिल्खा सिंह ने एफआईआर में अपना नाम शामिल किए जाने पर हैरानी जताई। मिल्खा ने कहा कि वो इस खबर को सुनकर हैरत में हैं। उन्होंने कहा कि मैं और पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव आर एस मान इस झगड़े में शामिल नहीं थे। हमने दोनों के बीच हो रही मारपीट रोकने की कोशिश की थी। मिल्खा सिंह ने माना कि वह और एस एस लहल नाभा के ग्रुप में शामिल थे।
इस मामले में पुलिस ने नाभा, संधू और लहल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जवाब में नाभा ने संधू के खिलाफ भी केस दर्ज कराया है। गोल्फ क्लब मैनेजमेंट ने नाभा, संधू और लहल के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
- UPA के 9 साल, पहले रिपोर्ट कार्ड फिर शानदार डिनर
- मप्र में 12वीं की परीक्षा में दृष्टिहीन छात्रा शीर्ष पर
- अमेरिका के ओकलाहोमा में प्रभावितों की घर वापसी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ट्विटर पर उड़ गई विंदू की खिल्ली, पढ़िए मजेदार ट्वीट्स
- दिल्ली@45: साल की सबसे गर्म सुबह का रिकॉर्ड
- एक तो इतनी गर्मी ऊपर से बिजली भी रहती गुल!
- देखें, फिक्सिंग के पैसों को श्रीसंत ने कहां उड़ाया
- दिनेश कार्तिक आचार संहिता के उल्लंघन को दोषी
- देखें, विंदू दारा सिंह की हेकड़ी, बोले ‘हां मैंने सट्टा लगाया’
- IPL spot fixing: निशाने पर साक्षी, विंदू दारा सिंह बैठा था पड़ोस में, सहेली निकली श्रीशांत की गर्लफ्रेंड
- विंदू दारा सिंह की सफाई, ‘चेन्नई टीम के मालिक ने बुलाया, धोनी की पत्नी ने बिठाया’
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- सोनाक्षी करेंगी तेल ब्रांड का प्रचार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











