20 फरवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अब भी खतरनाक है और उनसे टेस्ट सीरीज में खतरा रहेगा। क्लार्क ने मुख्य कोच मिकी आर्थर के साथ मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि भारत में खेलना कभी आसान नहीं होता है और टीम इंडिया को उसी की जमीन पर हराना बहुत मुश्किल है।
सचिन के लिए क्लार्क ने कहा कि मास्टर ब्लास्टर बेशक हाल ही में हुए टेस्ट मैचों में शानदार फार्म नहीं दिखा पाए हैं लेकिन वह अब भी विपक्षी टीमों के लिए खतरनाक है। हमें खुशी होगी अगर हम उन्हें जल्दी आउट कर पाते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मुझे यह मालूम है कि सचिन ने रणजी ट्रॉफी में हाल ही में शतक बनाया था और वह फिर से रन बना रहे हैं।
ऑफ स्पिनर हरभजन के लिए क्लार्क ने कुछ कूटनीतिक अंदाज में कहा कि हरभजन किसी भी टीम के खिलाफ चुनौती पसंद करते है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है और अपनी टीम के लिए परिणाम निकाल सकते है।
क्लार्क और आर्थर ने सवालों के बाउंसरो को बखूबी झेलते हुए कहा, भारत हमेशा एक मुश्किल और महान टीम है। भारत में उसके खिलाफ खेलना कभी आसान नहीं रहा है। उन्होंने इस बात को खरिज कर दिया कि भारत को उसकी जमीन पर अब हराया जा सकता है जैसा कि इंग्लैड ने हाल मे किया था। कप्तान ने कहा, यहां की मुश्किल परिस्थितियों में खेलना कभी आसान नहीं है। लेकिन हमारा हर खिलाड़ी इन परिस्थितियों में खेलने का अभ्यस्त हो रहा है।
दोनों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी देश को उसकी जमीन पर हराना बहुत मुश्किल होता है। कप्तान ने कहा, टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय में बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है, लेकिन हमारा ध्यान इस बात पर न होकर यहां की परिस्थितियों से अभ्यस्त होने पर है। क्लार्क ने कहा, हमारे खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए है। यदि हम इन परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गए तो हम जीत भी सकते हैं, लेकिन हमें खेल के तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमारी युवा टीम है और हमें यहां बेहतर खेल दिखाना होगा।
क्या, संन्यास के बाद भी वनडे खेलेंगे सचिन?
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज, भारत की यादगार जीतें, भाग 1
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













