23 मई 2012
क्लार्क श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

सिडनी।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क मांसपेशियों में खिंचाव के कारण त्रिकोणीय शृंखला के अंतर्गत श्रीलंका के साथ शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। क्लार्क को यह समस्या रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर भारत के साथ खेले गए मुकाबले के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय हुई थी। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

देखें- पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई

एक खेल वेबसाइट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो एलेक्स कुंटॉरिस के हवाले से लिखा है, "श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले तक वह ठीक नहीं होंगे, लेकिन मैं एक सप्ताह बाद फिर मूल्यांकन करूंगा। इसके बाद रविवार को भारत के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला लिया जाएगा।"

गंभीर ने बुनियाद रखी, धोनी ने अंजाम तक पहुंचाया

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष विश्व कप के बाद से रिकी पोंटिंग के स्थान पर क्लार्क को टेस्ट और एकदिवसीय टीम की कमान सौंपी गई है। क्लार्क जब से ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान बने हैं उसके बाद से यह पहला मौका है जब वह चोट के कारण किसी टेस्ट या एकदिवसीय मुकाबले से बाहर हुए हैं।

एडिलेड- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.