23 मई 2012
न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप, जिम्बाब्वे को 202 रनों से हराया
09 फरवरी 2012
वार्ता

नेपियर।
ब्रैंडन मैक्कलम (119) के विस्फोटक शतक से न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को तीसरे एवं अंतिम एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज यहां 202 रन से रौंदते हुए शृंखला में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' कर लिया।

'मैन आफ द मैच' मैक्कलम ने धुआंधार अंदाज में खेलते हुए मात्र 88 गेंदों में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 119 रन बनाए जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 373 रन का पहाड़नुमा स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज रॉब निकोल ने 61 और मार्टिन गुपटिल ने 85 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 141 रनों से हराया

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम कप्तान ब्रैंडन टेलर (65) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 44 ओवर में 171 पर ढेर हो गयी। टीम के छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टेलर ने 62 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाए जबकि ततेंदा तायबू ने 26 रन का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियम्सन, नाथन मैक्कलम और तरण नेथुला ने दो-दो विकेट लिए जबकि डग ब्रेसवेल और अपना पहला मैच खेल रहे माइकल बेट्स ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड ने पहला एकदिवसीय 90 रन से और दूसरा एकदिवसीय 141 रन से जीता था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.