18 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

महान फुटबॉलर माराडोना ने जीती कानूनी लड़ाई

02 फरवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

रोम। अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने इटली में कर चोरी के 30 वर्ष पुराने मामले में कानूनी लड़ाई जीत ली है और वह जल्दी ही नेपल्स लौटेंगे। माराडोना के वकील एंजेलो पिसानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिग्गज फुटबॉलर को चार करोड़ यूरो के कर बकाए के मामले में हरी झंडी मिल गयी है। इसमें से 3.6 करोड़ यूरो तो केवल ब्याज है।

पिसानी ने कहा, केन्द्रीय आयोग ने माराडोना के खिलाफ मामले को खारिज कर दिया है। अब वह बेझिझक इटली आ सकते है। उन्हें सभी तरह के कर्ज से मुक्त कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने कभी कर की चोरी की ही नहीं थी। माराडोना ने नेपल्स के शहरवासियों को याद किया है और कहा है कि वह जल्दी ही इस शहर मे लौटेंगे। माराडोना 1984 मे नेपल्स के सीरी ए नेपोली क्लब से जुड़े थे और अब भी क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। उनकी उपस्थिति में नेपोली ने 1987 और 1990 मे सीरी ए खिताब जीता था। वर्षा 2006 में जब वह नेपल्स आए थे तो उन्हे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनसे दस हजार यूरो मूल्य की दो रोलेक्स घड़ियां ले ली थीं ताकि बिल अदा किया जा सके।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

18 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.