23 मई 2012
‘ललित मोदी ने की थी मुंबई इंडियंस की मदद’
08 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में घिरे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व आयुक्त ललित मोदी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने अब दावा किया है कि मोदी ने ही मुंबई इंडियंस को फायदा पहुंचाने के लिए गुप्त टाईब्रेक नियम बनाया था।

मोदी ने मंगलवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में दावा किया था कि टाईब्रेक नियम का मकसद सभी टीमों को बराबर अवसर देना था, लेकिन फ्रेंचाइजी अधिकारी ने उनके इस दावे की हवा निकालते हुए कहा, सच्चाई यह है कि आईपीएल में पक्षपात होता रहा है और बराबरी जैसी कोई बात नहीं है। अधिकारी ने कहा, जब आप टाईब्रेकर जैसा कोई नियम बनाते हैं तो इसका मकसद किसी खास टीम को लाभ पहुंचाना होता है। मोदी ने खुद यह नियम बनाया था ताकि आईपीएल नीलामी में किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस को मिल सके। नीलामी में जब दो टीमें किसी खिलाड़ी के लिए अधिकतम मान्य बोली लगाती है तब टाईब्रेकर नियम का इस्तेमाल किया जाता है। दोनों टीमों को एक सीलबंद लिफाफे में अपनी गुप्त बोली की रकम लिखकर देने को कहा जाता है और ज्यादा बोली लगाने वाली टीम को खिलाड़ी मिल जाता है।

आईपीएल-2 की नीलामी फिक्स थी: ललित मोदी

इस रकम का खुलासा नहीं किया जाता है और यह बीसीसीआई के खाते में जाती है। अब तक केवल तीन खिलाड़ियों को ही इस नियम के तहत खरीदा गया है। वर्ष 2010 में किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने और शेन बॉन्ड को कोलकाता नाइट राइडर्स ने टाईब्रेक में खरीदा था।

आईपीएल-5 के लिए गत शनिवार को बेंगलुरू में हुई नीलामी में ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा पर चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स ने अधिकतम 20 लाख डॉलर की बोली लगायी, लेकिन टाईब्रेकर में सुपर किंग्स ने बाजी मार ली।

फ्रेंचाइजी अधिकारी ने साथ ही कहा कि मोदी ने बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के चयन में भी नियमों को ताक पर रखा था। अधिकारी ने कहा, योजना यह थी कि जिन टीमों का रिकॉर्ड सबसे खराब है उन्हें सबसे पहले खिलाड़ी चुनने का मौका दिया जाएगा। लेकिन मोदी ने इससे मुकर गए और उन्होंने कहा कि कोई भी टीम किसी को भी चुन सकती है।

अधिकारी ने कहा, मुंबई इंडियंस ने राजगोपाल सतीश, अंबाती रायुडू और अली मुर्तजा को चुना जिसका उन्हें पहले तीन सत्र में काफी फायदा मिला। मोदी के जमाने में दो नियमों को बदला गया जिससे बड़ी टीमों को फायदा मिला।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.