09 दिसम्बर 2012
वार्ता
कोलकाता। रविचंद्रन अश्विन के नाबाद 91 रन की साहसिक पारी की बदौलत भारत ने तीसरे टेस्ट में पारी की हार को तो टाल दिया, लेकिन वह मैच बचाने में नाकाम रहे और टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन उसे सात विकेट से इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
भारत ने चौथे दिन के नौ विकेट पर 239 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत ने 84.4 ओवरों मे कुल 247 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 41 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 12.1 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज करने के साथ ही चार टेस्टों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली।
मैच के आखिरी दिन तक मैदान पर डटी हुई भारत की आखिरी जोड़ी अश्विन और प्रज्ञान ओझा देर तक मैच को खींचने में सफल नहीं हो सके और ओझा तीन रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में इंग्लैंड का शिकार बने। ओझा जेम्स एंडरसन के हाथों बोल्ड हो गए, लेकिन इसी के साथ अश्विन का शतक बनाने का सपना पूरा नहीं हो सका और वह 91 रन पर नाबाद रहे।
इंग्लैंड की ओर से ओपनिंग करने उतरे कप्तान एलिस्टेयर कुक शायद अपनी जीत को लेकर अति उत्साहित थे। इसी कारण अब तक अपनी बड़ी पारियों से टीम इंडिया की नाक में दम करने वाले कुक महज एक रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट होकर सस्ते में लौट गए।
भारतीय गेंदबाजों ने हालांकि पांचवें दिन इंग्लैंड की आसान जीत को अधिक आसान नहीं रहने दिया और महज 4.2 ओवरों में मेहमान टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। इंग्लैड की ओर से इयान बेल ने मैच विजयी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। इसके अलावा निक कॉम्पटन ने नाबाद 9, जोनाथन ट्रॉट 3 रन बनाए जबकि केविन पीटरसन अपना खाता नहीं खोल सके।
इंग्लैंड की जीत को मुश्किल बनाने वाले अश्विन ने बल्ले के साथ साथ गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम के दो विकेट चटकाए। अश्विन ने 31 रन देकर कप्तान कुक (1) का विकेट चटकाया। कुक शुरूआत से ही काफी जल्दी में दिखाई दे रहे थे और इसी हड़बड़ी में वह क्रीज से बाहर चले गए और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें स्टम्प कर दिया। इस तरह इंग्लैंड का पहला विकेट महज 0.5 ओवरों में महज चार रन के स्कोर पर गिरा।
इसके अलावा तीसरे विकेट के रूप में पीटरसन भी अश्विन का ही शिकार बने। अश्विन ने पीटरसन को खाता नहीं खोलने दिया और 4.2 ओवर में आठ के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया।
अश्विन के अलावा ओझा को भी ट्रॉट के रूप में एक विकेट मिला। इंग्लैंड का दूसरा विकेट 3.2 ओवर में सात रन पर गिरा। ट्रॉट तीन रन ही बना सके थे कि वह ओझा की गेंद पर पगबाधा होकर पवेलियन लौट गए।
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान कुक को तीसरे टेस्ट की पहली पारी में शानदार 190 रनों के लिए 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। कुक ने अपनी पारी में 377 गेंदों का सामना कर 23 चौकों और दो छक्कों की मदद से यह स्कोर बनाया था। सीरीज के अभी तक के मैचों में कुक का प्रदर्शन काबिलेतारीफ रहा है।
इससे पहले भारत की आखिरी जोड़ी के रूप में अश्विन ने चौथे दिन के नाबाद 83 रन और ओझा ने (3) रन से आगे खेलना शुरू किया। अश्विन ने खेलते हुए पांचवें दिन आठ रन और जोड़कर नाबाद 91 रन बनाए। अश्विन ने 183 मिनट क्रीज पर रहकर 157 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 15 चौके भी जड़े। अश्विन का यह इंग्लैंड के खिलाफ अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। अपनी साहसिक पारी की बदौलत अश्विन तीसरे आऑराउंडर के रूप में उभरकर सामने आए हैं जिसने अपने करियर के पहले 11 टेस्टों मे 500 से अधिक रन बनाए हैं तथा 50 से अधिक विकेट झटके हैं।
हालांकि अश्विन के अलावा भारतीय टीम का प्रदर्शन तीसरे टेस्ट में बेहद निराशाजनक रहा और टीम के दिग्गज बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा निराश किया।
कोलकाता के ईडन गार्डेन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाजों ने देश को फिर नीचा दिखाया और इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तीसरे टेस्ट को जीतने के साथ ही चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली।
भारत ने पहली पारी में 207 रन के बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 239 रन बनाए, लेकिन भारत इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम के सामने महज 41 रन की बढ़त ही पा सका और उसे पांचवें दिन तक खींचे मुकाबले में सात विकेटों से हार का सामना करना पड़ा।
भारत की ओर से दूसरी पारी में ओपनिंग जोड़ी गौतम गंभीर (40) और वीरेंद्र सहवाग ने (49) रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बाद टीम का कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। चेतेश्वर पुजारा (8), सचिन तेंदुलकर (5), विराट कोहली (20), युवराज सिंह (11), कप्तान धोनी (शून्य) बनाकर चलते बने। एक समय भारत ने महज 155 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे।
भारतीय बल्लेबाजों को देखकर यह साफ लग रहा था कि उनमें आत्मविश्वास और जीत के जज्बे दोनों की भारी कमी है। इतना ही नहीं टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजी क्रम भी इंग्लैंड के सामने काफी कमजोर दिखाई दिया। गेंदबाजों ने महंगी गेंदबाजी की और काफी रन लुटाए जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने पहली पारी में 523 का विशाल स्कोर बना लिया। भारतीय गेंदबाज ओझा को तीसरे टेस्ट में कुल पांच और अश्विन को भी पांच विकेट मिली।
इंग्लैंड के तेज और स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन उसके बल्लेबाजों की तरह ही कमाल का रहा। इंग्लैंड की ओर से तीसरे टेस्ट में जेम्स एंडरसन ने कुल छह, स्टीवन फ्नि ने चार, 'सन ऑफ सरदार' के नाम से मशहूर मोंटी पनेसर ने पांच और ग्रीम स्वान ने कुल तीन विकेट अपने नाम किए।
इंग्लैंड ने कप्तान कुक की शानदार 190 रनों की पारी की बदौलत पहली पारी में 523 का बड़ा स्कोर बनाकर 207 रन की बढ़त बनाई थी जबकि भारत अपनी पहली पारी में 316 रनों का स्कोर ही बना सका था जबकि उसने दूसरी पारी में सभी विकेट गंवाकर 247 रन बनाए थे।
इंग्लैंड इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला अहमदाबाद टेस्ट जीता था, लेकिन इसके बाद मुंबई टेस्ट उसे दस विकेटों से गंवाना पड़ा था। ऐसे में अब भारत के सामने सीरीज गंवाने का खतरा भी पैदा हो गया है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और सीरीज का अंतिम टेस्ट 13 से 17 दिसंबर तक नागपुर में खेला जाएगा।
भारत यदि चौथा टेस्ट भी गंवाता है तो उसे सीरीज में 1-3 से शर्मनाक हार झेलनी पड़ सकती है और यदि वह यह मैच ड्रॉ कराता है या उसे जीत भी लेता है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- Blog: अरे चीन से तो हमारे रसोईए ‘अपनी ईस्टाईल’ में निपट लेंगे!
- IPL Spot Fixing: नहीं मिले बीसीसीआई चीफ के दामाद तो मुंबई पुलिस ने चेन्नई में डेरा डाला
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- पढ़ें, IPL स्पॉट फिक्सिंग के जाल में अब तक फंसी कितनी ‘मछलियां’?
- ये रणबीर को क्या हुआ, क्यों बन रहे हैं ‘आवारा’
- पुलिसवाले ने ही किया नाबालिग लड़के का बलात्कार
- गाजियाबादा: नौकर निकला घर के 7 लोगों का हत्यारा
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- IPL Spot Fixing: श्रीशांत के लैपटॉप पर दिल्ली-मुंबई पुलिस में तू तू मैं मैं
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











