23 मई 2012
कोहली के एकदिवसीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

एडिलेड।
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने एकदिवसीय मैचों में 3000 रन पूरे कर लिए। कोहली ने भारतीय खिलाड़ियों में सबसे तेजी से इतने रन पूरे किए हैं। कोहली ने एडिलेड ओवल मैदान पर श्रीलंका के साथ खेले गए त्रिकोणीय शृंखला के पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में यह आंकड़ा छुआ। वह सबसे तेजी से 3000 रन बनाने के मामले में चौथे क्रम पर हैं।

सचिन को 100वां शतक नहीं बनाने देना चाहिए: गंभीर

कोहली ने 75 पारियों में 3000 रन बनाए हैं जबकि वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विलियन रिचर्ड्स ने 69 पारियों में इतने रन जुटा लिए थे। इस क्रम में वेस्टइंडीज के गार्डन ग्रीनीज (72 पारी) दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (72) तीसरे क्रम पर हैं।

देखें, पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई

इससे पहले भारत के लिए सबसे तेजी से 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था, जिन्होंने 79 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। इसके बाद पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (82) का नाम आता है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.