facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
दरभंगा। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और 1983 के विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य कीर्ति आजाद ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की शृंखला के रोचक होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को कम करके आंकना भूल होगी। आजाद ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शृंखला काफी रोचक होगी क्योंकि एक तरफ जहां भारत के पास अपने मैदान के खेलने का फायदा होगा, वहीं ऑस्टेलिया की युवा टीम के पास खोने को कम और हासिल करने को अधिक है।
उन्होंने कहा कि भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम में रिकी पोंटिंग, शेन वॉर्न, मैथ्यू हेडन सरीखे खिलाड़ी नहीं हो, लेकिन उनकी टीम हमेशा से एक फइटिंग यूनिट रही है। आजाद ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जल्द हार नहीं मानने वाली टीमों में से एक है और वह अंतिम गेंद और अंतिम विकेट तक अपनी लड़ाई लड़ती है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुकाबले अधिक अनुभव है और इंग्लैड को एकदिवसीय सीरीज में हराने के बाद टीम का आत्मविश्वाव बढ़ा हुआ है। उन्होंने सलाह दी कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुदृढ़ रणनीति बनाकर उतरे ताकि उसे पराजित किया जा सके।
भारतीय टीम के चयन को लेकर पूछ गये सवाल पर आजाद ने कहा कि चयनकर्ताओं ने एक संतुलित टीम चुनी है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के आने से टीम का मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि खराब फॉर्म से गुजर रहे सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को बाहर रखकर चयनकर्ताओं ने युवाओं को मौका दिया है जो एक सकारात्मक कदम है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













