facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। विश्वविजेता टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की लगातार खराब चल रही फॉर्म पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सचिन को चयनकर्ताओं से बात कर भविष्य में संन्यास की अपनी योजनाओं पर विचार करना चाहिए।
कपिल ने एक समाचार चैनल से कहा, चयनकर्ताओं को सचिन से या सचिन को खुद चयनकर्ताओं से बात करनी चाहिए। दरअसल परेशानी यही है कि सचिन खुलकर संन्यास पर बात नहीं करते हैं और चयनकर्ता भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। इससे एक प्रकार के असमंजस की स्थिति बनी हुई है और क्रिकेट प्रेमी भी अब इसकी आलोचना कर रहे हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, सचिन जब खराब प्रदर्शन करते हैं तब भी चयनकर्ताओं को उनसे इस बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। सचिन एक बड़े खिलाड़ी हैं। वह एक हीरो की तरह हैं और अगर उनपर ऊंगली उठती है तो यह कहीं से उचित नहीं है।
इंग्लैंड के हाथों मुंबई टेस्ट में 10 विकेटों से मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच भारतीय टीम को 1983 मे पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले कपिल ने मौजूदा कप्तान धोनी के अंतिम एकादश में स्थान को लेकर भी संदेह व्यक्त किया।
कपिल ने कहा, निसंदेह दूसरा टेस्ट हारना हमारे लिए बड़ा नुकसान है। अपने घरेलू मैदान पर दूसरी टीम को हमने कभी हावी नहीं होने दिया है, लेकिन इस हार ने कई गंभीर सवाल पैदा कर दिए हैं। हम सभी जानते हैं कि धोनी ने पिछले आठ से 10 टेस्टों में काफी खराब प्रदर्शन किया है। अंतिम एकादश में उनका स्थान भी काफी संदेहपूर्ण लग रहा है।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा, जब आप जीत दर्ज करते हैं तो कप्तान को ही सारा श्रेय मिलता है तो जब टीम हारती है तो कप्तान को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। धोनी ने अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों को काफी निराश किया है।
कपिल ने कहा कि टीम इंडिया में 'श्री भरोसेमंद' के नाम से चर्चित राहुल द्रविड़ और शानदार खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम पर इसका काफी प्रभाव पड़ा है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि इंग्लैंड के खिलाफ शेष दो टेस्टों में टीम का प्रदर्शन अच्छा होगा।
तीसरे टेस्ट के लिए टीम घोषित, भज्जी बरकरार, यादव बाहर
टीम इंडिया के लिए ‘भष्मासुर’ बने धोनी
मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया की हार के ‘खलनायक’
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












