25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

अपनी टीम को चैंपियन बनते नहीं देख पाए कैरेबियाई

09 अक्टूबर 20122
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

T20 विश्वकप से जुड़ी सारी ख़बरें यहां देखें

किंग्सटन (जमैका)।
एक ओर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विश्व चैम्पियन बनने के बाद देश में जहां चारों ओर जश्न मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अधिकांश जमैकावासी अपनी टीम को विश्व कप जीतते हुए न ही टेलीविजन पर सीधा प्रसारण देख पाए और न ही रेडियो के माध्यम से उनके कारनामे को सुन पाए। आर.प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज ने मेजबान श्रीलंका को 36 रनों से पराजित कर पहली बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा किया। वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए यह उसके सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक था।

वेस्टइंडीज की टीम अंतिम बार 1979 में एकदिवसीय विश्व कप जीती थी। उसके बाद से कैरेबियाई टीम 1983 में एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में जरूर सफल रही थी, लेकिन वहां उसे उप विजेता से संतोष करना पड़ा था।

समाचार पत्र 'जमैका ऑब्जर्बर' के मुताबिक, जमैका के रेडियो स्टेशन मैच का प्रसारण खर्च वहन नहीं कर सकते थे। इस मैच का प्रसारण हालांकि केबल टेलीविजन के जरिए हो रहा था लेकिन जिनके घर में केबल का कनेक्शन नहीं था वे इसे देखने से वंचित रह गए। कुछ ही ऐसे लोग थे जिन्होंने इंटरनेट और केबल टेलीविजन के माध्यमों से इस मैच का लुत्फ उठाया।

देश में रेडियो पर इसका प्रसारण न होने की वजह नि:संदेह देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था जिम्मेदार है। इसके अलावा जमैका प्रसारण मीडिया से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को ब्लैक आउट करने का मामला भी है जो हार की वजह से लम्बे समय से प्रसारणकर्ताओं का विश्वास खो चुकी थी।

वेस्टइंडीज 33 साल बाद बना विश्व चैंपियन

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.