facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है जबकि चार नये खिलाड़ियों को सीरीज के लिए मौका दिया गया है। दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम में ऑलराउंडर रेयान मैक्लारेन को वेर्नोन फिलेंडर के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। हैमिस्ट्रिंग्स की चोट से जूझ रहे फिलेंडर का न्यूजीलैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में खेलना फिलहाल संदिग्ध माना जा रहा है।
37 वर्षीय कैलिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान वर्ष 2015 में होने वाले वनडे विश्वकप में भी टीम में अपनी उपस्थिति की इच्छा जताई थी। चयनकर्ताओं ने कैलिस पर काम के अधिक बोझ को कुछ कम करने के इरादे से आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम देने का निर्णय किया। इससे पहले कैलिस न्यूजीलैंड के खिलाफ दो ट्वेंटी-20 मैचों की सीरीज से भी बाहर रहे थे।
कैलिस के बिना विकेटकीपर क्विंटन डी काक, स्पिनर आरोन फांगिसो, बल्लेबाज फ्रहान बेहरडिएन और तेज गेंदबाज रोरी क्लिनवेल्ड को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 जनवरी से पर्ल में शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय दल में शामिल किया गया है। चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए ट्वेंटी-20 खेल चुके हैं जबकि क्लिनवेल्ड ने गत वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरूआत की थी।
दक्षिण अफ्रीका को इस वर्ष इंग्लैंड में जून में होने जा रही चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। दक्षिण अफ्रीका के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हडसन ने कहा, चैंपियन्स ट्रॉफी अगले आईसीसी विश्व कप से पहले टीम के लिए खुद को तैयार करने का अच्छा मंच साबित होगी। हमने टीम में चार नये खिलाड़ियों को भी शामिल किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी टीम इस प्रकार हैः एबी डिविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, फरहान बेहरडिएन, क्विंटन डी काक, फाफ डू प्लेसिस, कोलिन इंग्राम, रोरी क्लिनवेल्ड, रेयान मैक्लारेन, मोर्न मोर्केल, रॉबिन पीटरसन, आरोन फांगिसो, ग्रीम स्मिथ, डेल स्टेन, लोनवाबो सोत्सोबे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











