04 फरवरी 2012
आईबीएन-7
बेंगलुरू। बेंगलुरू में आईपीएल सत्र-5 की नीलामी से ठीक पहले सहारा इंडिया परिवार के भारतीय क्रिकेट की स्पॉन्सरशिप से अपना नाता तोड़ने पर आईपीएल आयुक्त राजीव शुक्ला ने कहा कि आईपीएल पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
शुक्ला ने कहा है कि सहारा के पीछे हटने के बावजूद आईपीएल जारी रहेगा। शुक्ला ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन सहारा ने अभी तक हमसे आधिकारिक तौर पर इस बारे में संपर्क नहीं किया है।
टीम इंडिया और आईपीएल को 'सहारा' का नहीं रहा सहारा
मालूम हो कि सहारा ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए ये साफ कर दिया कि आईपीएल के नियमों के चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ और वो इस ऑक्शन में शिरकत नहीं करेंगे। इस बात की भी संभावना है कि सहारा की टीम पुणे वॉरियर्स भी आईपीएल 5 में नहीं खेलेगी। ऐसे में आईपीएल 5 अब 9 टीमों की बजाए 8 टीमों के बीच खेला जा सकता है। बीसीसीआई ने पहले ही कोच्चि टसकर्स को आईपीएल से बाहर करके 10 टीमों के इस टूर्नामेंट को 9 टीमों में तब्दील कर दिया था।
गौरतलब है कि सहारा ने 2002 से 2006 तक टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप 235.70 कोरड़ में की। 2006 से 2010 तक ये राशि बढ़ाकर 400 करोड़ कर दी गई। नया करार मई 2010 से शुरू हुआ जो दिसमबर 2013 तक चलना था और ये रकम 500 करोड़ की थी।
वहीं आईपीएल के सीईओ सुंदर रमन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर वो आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं लेना चाहते थे तो उन्हें हमें लिख कर देना था। हमें अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि वो आईपीएल से बाहर निकल रहे हैं या नहीं। हालांकि उन्हें नीलामी में मौजूद रहने की जरूरत नहीं है वो सीधे अपनी पुरानी टीम को मैदान में उतार सकते हैं। हम हर फ्रेंचाइजी के प्रति ईमानदारी बरतेंगे।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 9 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.