03 फरवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
चेन्नई। मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के लिए यहां नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10 लाख डॉलर (5.3 करोड़ रुपये) की भारी भरकम कीमत पर खरीद लिया जबकि पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग को उनका सर्वाधिक आधार मूल्य चार लाख डॉलर ही मिला। 24 वर्षीय मैक्सवेल का आधार मूल्य दो लाख डॉलर था, लेकिन उनके खाते में दस लाख डॉलर की राशि आ गई। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई ने मैक्सवेल को यह भारी भरकम रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल कर लिया। मुंबई ने पोंटिंग को उनके आधार मूल्य चार लाख डॉलर की कीमत पर ही खरीदा। पोटिंग अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से गत वर्ष संन्यास ले लिया था।
मैक्सवेल बने 'मिलियन डॉलर बेबी'
मैक्सवेल ने गत वर्ष 25 अगस्त को शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। मैक्सवेल ने एक फरवरी को पर्थ मे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मैच विजयी अर्धशतक लगाया था और रविवार के दूसरे वनडे मे चार विकेट झटक लिए। मैक्सवेल को खरीदने के लिए मुंबई और हैदराबाद सनराइजर्स के बीच जबरदस्त होड़ चली। लेकिन मुंबई ने मैक्सवेल पर 10 लाख डॉलर की कीमत लगाकर उन्हें आईपीएल-6 का 'मिलियन डॉलर बेबी' बना दिया। नीलामी में किसी अन्य खिलाड़ी को 10 लाख डॉलर की कीमत नहीं मिली है।
भारतीय खिलाड़ियों में नायर सबसे महंगे बिके
ऑस्ट्रेलियाई ऑलरांउडर के बाद श्रीलंका के अबूझ स्पिनर अजंता मेंडिस को पुणे वॉरियर्स ने 7 लाख 25 हजार डॉलर में खरीदा। पुणे ने ही ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्ड्सन को 7 लाख डॉलर मे खरीदा। पुणे ने भारत के अभिषेक नायर पर 6 लाख 75 हजार डॉलर और सनराइजर्स हैदराबाद ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज थिषारा परेरा पर छह लाख 75 हजार डॉलर की राशि लगाई।
दिल्ली के हुए बोथा
चेन्नई सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मोरिस को 6 लाख 25 हजार डॉलर और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को डर्क नैन्स को 6 लाख डॉलर में खरीदा। कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रीलंका के सचित्रा सेनानायके पर 6 लाख 25 हजार डॉलर की कीमत लगाई। दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर योहान बोथा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने चार लाख 50 हजार डॉलर की रकम खर्च कर खरीदा। 3 लाख डॉलर आधार मूल्य वाले बोथा नीलामी प्रक्रिया में पहले ही पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे।
जयदेव दूसरे महंगे भारतीय
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक नायर भी आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया में छाए रहे। एक लाख डॉलर के आधार मूल्य वाले अभिषेक को पुणे वॉरियर्स ने 6 लाख 75 हजार डॉलर की मोटी रकम देकर खरीदा। अभिषेक ने वर्ष 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिक्रेट में कदम रखा था। हालांकि वह राष्ट्रीय टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 टीम का हिस्सा कभी नहीं बन पाए। अभिषेक के बाद जिस भारतीय खिलाड़ी को सर्वाधिक कीमत मिली है वह है तेज गेंदबाज जयदेव उनादकात। एक लाख आधार मूल्य वाले उनादकात को रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु ने 5 लाख 25 हजार डॉलर की कीमत पर खरीदा है। उनादकात के अलावा 2 लाख डॉलर आधार मूल्य वाले गेंदबाज मनप्रीत गोनी को किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 लाख डॉलर, एक लाख डॉलर आधार मूल्य के तेज गेंदबाज आर.पी सिंह को 4 लाख डॉलर मे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है।
पंकज को मिली अच्छी कीमत
तेज गेदबाज पंकज सिंह को भी नीलामी मे अच्छी कीमत मिली। 50 हजार डॉलर के आधार मूल्य वाले पंकज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डेढ़ लाख डॉलर मे खरीदा जबकि एक अन्य तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को आईपीएल की नयी फ्रेचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके आधार मूल्य एक लाख डॉलर की कीमत पर ही खरीदा।
पोंटिंग व क्लार्क सस्ते में बिके
आईपीएल नीलामी में जो बात सबसे चौकाने वाली रही वह थी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और मौजूदा कप्तानों की बोली। नीलामी में शामिल देश विदेश के कुल 108 खिलाड़ियों में मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और पूर्व कप्तान पोंटिंग का आधार मूल्य सर्वाधिक था, लेकिन उन्हे अधिक कीमत नहीं मिल पाई। क्लार्क को भी पोंटिंग की ही तरह पुणे वॉरियर्स ने उनके आधार मूल्य 4 लाख डॉलर कीमत पर खरीदा।
मेंडिस ने मारी बाजी
विदेशी खिलाड़ियों ने नीलामी प्रक्रिया में अपने आधार मूल्य से उलट भारी भरकम रकम हासिल करने में बाजी मारी उनमें श्रीलंका के 27 वर्षीय अजंता मेंडिस भी शामिल रहे। श्रीलंकाई गेंदबाज को पुणे वॉरियर्स ने उनके आधार मूल्य 50 हजार डॉलर की रकम से उलट 7 लाख 25 हजार की चौकाने वाली कीमत देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। मेंडिस 61 वनडे मैचों मे 21.37 की औसत से 98 विकेट अपने नाम कर चुके है जबकि 29 अंतर्राष्ट्रीय ट्वेंटी-20 मैचों में उन्होंने 11.48 की औसत से 56 विकेट अपने खाते में जोड़े हैं।
श्रीलंका के परेरा का आधार मूल्य भी 50 हजार डालर था जबकि उन्हें 6 लाख 75 हजार डॉलर की कीमत मिल गई। परेरा को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। इसके अलावा गत वर्ष की ट्वेंटी-20 विश्वकप विजेता टीम वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सैमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 लाख 25 हजार डॉलर की कीमत देकर खरीदा। सैमी का आधार मूल्य एक लाख डॉलर था। दो लाख डॉलर आधार मूल्य के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज डर्क नैन्स को छह लाख डॉलर की अच्छी कीमत मिली।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिदेल एडववर्ड्स को राजस्थान रॉयल्स ने दो लाख 10 हजार डॉलर और ऑस्ट्रेलिया के जेम्स फाल्कनर को चार लाख डॉलर में खरीदा। दिल्ली ने न्यूजीलैड के ऑलराउंडर जेसी राइडर पर दो लाख 60 हजार डॉलर की कीमत लगाई। किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑस्ट्रेलिया के ल्यूक पार्मशबैक को 3 लाख डॉलर में और बेंगलुरु ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज रवि रामपाल को 2 लाख 90 हजार डॉलर मे खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के क्लांइट मैकाए और डेन क्रिस्टियन एक लाख डॉलर की कीमत पर क्रमश: हैदराबाद और बेंगलुरु के पास गए।
मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के नाथन काल्टर नाइल को साढ़े चार लाख डॉलर में खरीदा। नीलामी मे कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हे पचास हजार और बीस हजार डॉलर की कीमत मिली। नीलामी में भारतीय खिलाड़ियो मे अभी तक सबसे महंगे अभिषेक नायर ही दिखाई दे रहे है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











