23 मई 2012
आईपीएल-5: जडेजा 9.71 करोड़ में चेन्नई के हुए
04 फरवरी 2012
hindi.in.com

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

बेंगलुरू।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण के लिए शनिवार को खिलाड़ियों की हुई नीलामी में हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा सबसे महंगे रहे। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने 9.71 करोड़ रुपए (20 लाख डॉलर) में खरीद लिया। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्द्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 7 करोड़ रुपए (14 लाख डॉलर) में खरीदा।

शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में 'मैन ऑफ द मैच' रहे जडेजा को अपने साथ जोड़ने के लिए कई फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिली। डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के साथ टाई होने के बाद जडेजा सुपर किंग्स के खाते में गए। पिछले वर्ष केरल टस्कर्स फ्रेंचाइजी ने जडेजा को 9,50,000 डॉलर में खरीदा था।

इसके अलावा न्यूजीलैंड के विकेट कीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कलम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4.73 करोड़ रुपए (9 लाख डॉलर) में खरीदा। मैक्कलम पिछले वर्ष टस्कर्स की ओर से खेले थे। आईपीएल में मैक्कलम कोलकाता के लिए खेल चुके हैं।

महान स्पिनर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 2,20,000 डॉलर में जबकि अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्द्धने को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 14 लाख डॉलर में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हर्शेल गिब्स को मुम्बई इंडियंस ने 25 लाख रुपए (50 हजार डॉलर) में जबकि ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज को चार लाख 75 हजार डॉलर में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने छह लाख 50 हजार डॉलर में जबकि श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को राजस्थान रॉयल्स ने 50 हजार डॉलर में अपने साथ लिया है।

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन, मैट प्रायर, इयन बेल व ओवैश शाह, वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एड्रियान बाराथ, डेरेन ब्रावो और राम नरेश सरवन, बांग्लादेश के तमीम इकबाल और श्रीलंका के उपुल थरंगा का कोई खरीददार नहीं मिला। भारत के वी.वी.एस लक्ष्मण भी किसी भी टीम के पसंदीदा नहीं बन पाए।

आईपीएल-5 की नीलामी में कौन कितने में बिका-

* चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को 9.71 करोड़ रुपए में खरीदा

* ब्रैंडन मैक्कलम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4.37 करोड़ रुपए में खरीदा

* वीवीएस लक्ष्मण नहीं बिके

* मुथैया मुरलीधरन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 220,000 डॉलर में खरीदा

* महेला जयवर्द्धने को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 7 करोड़ रुपए
में खरीदा

* हर्शेल गिब्स को मुंबई इंडियंस ने 25 लाख रुपए
में खरीदा

* ब्रैड हॉज को राजस्थान रॉयल्स ने 475,000 डॉलर में खरीदा

* पार्थिव पटेल को डेक्कन चार्जर्स ने 650,000 डॉलर में खरीदा

* दिनेश चंडीमल को राजस्थान रॉयल्स ने 50,000 डॉलर में खरीदा

* इंग्लिश गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कोई खरीददार नहीं मिला

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.