24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

मोटी कमाई के लिए IPL में खेलने को बेकरार हैं क्लार्क

02 फरवरी 2013
आईबीएन-7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क आईपीएल 2013 का पूरा सीज़न खेलने के लिए बेकरार हैं। उनकी इस बेकरारी की वजह शायद आईपीएल से होने वाली मोटी कमाई है। ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल ज़रूरत से ज़्यादा क्रिकेट की वजह से खिलाड़ियों की थकान को लेकर बहस चल रही है। यहां तक कि श्रीलंका के ख़िलाफ़ चल रही वन-डे सीरीज़ के दौरान जब क्लार्क और डेविड वार्नर को विवादास्पद तरीके से चयनकर्ताओं ने आराम दिया तो पूरे ऑस्ट्रेलिया में बवाल मच गया। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर क्लार्क जैसे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में थकान की बात करते हैं तो वो आईपीएल में क्यों खेलने की हसरत रखते हैं?

क्लार्क के ही साथी युवा खिलाड़ी मिचेल स्टार्क ने खुद को इस बार आईपीएल से दूर रखा है। स्टार्क ने कहा है कि उनके लिए आईपीएल के रुपयों से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय तक खेलना प्राथमिकता है। ऐसे में क्या ये अजीब नहीं लगता है कि क्लार्क ने जिस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया हो, उसी फॉर्मेट में वो आईपीएल में खेलने के लिए बेकरार हैं, ख़ासकर उस सीज़न में जब उनकी राष्ट्रीय टीम का कैलेंडर काफी व्यस्त है।

फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के साथ वन-डे सीरीज खेल रही है। इसके बाद उनकी टीम को भारत का दौरा करना है। इसके बाद जून में चैंपिंयस ट्रॉफी है। सबसे अहम इसके बाद उनके इतिहास में पहली बार एक ही साल में होने वाली दो एशेज सीरीज़ है। इतने मुश्किल और व्यस्त कार्यक्रम में आराम करने का मौका और खुद को भविष्य के लिए तरोताज़ा रखने का मौका सिर्फ आईपीएल से दूर रहकर ही किया जा सकता था। लेकिन, क्लार्क ने ऐसा नहीं किया। ज़ाहिर सी बात है कि क्लार्क दुनिया के पहले या आखिरी खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने आईपीएल की चमक के आगे देश की प्राथमिकता को नज़रअंदाज़ किया। भारतीय क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग से लेकर ज़हीर ख़ान समेत कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल के ग्लैमर और पैसे के आगे देश हित को नज़रअंदाज़ कर चुके हैं।



IPL 6: नीलामी में सबसे महंगे होंगे क्लार्क, पोटिंग

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.