23 मई 2012
टूटी उंगली के साथ ली खेलने को बेताब
13 फरवरी 2012
वार्ता

सिडनी।
दांयें पैर की उंगली में फ्रैक्चर के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के तूफानी तेज गेंदबाज ब्रेट ली शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ होने वाले त्रिकोणीय शृंखला के मैच में खेलने के लिए बेताब हैं।

35 वर्षीय ली मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) में भारत के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक शॉट को रोकने के चक्कर में घायल हो गये थे।

देखें, पूनम ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई

ऑस्ट्रेलियाई टीम के फीजियो ने ली के छह हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन ली ने 'सन हेराल्ड' से कहा कि श्रीलंका के खिलाफ मैच में खेलने को तैयार हैं।

ली ने कहा, मैं सिडनी में खेलने के लिए बेचैन हूं। मैं वहां खेलने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। मैं पहले भी दर्द के बावजूद कई बार खेल चुका हूं और मुझे पता है कि मैं टूटी उंगली के साथ खेल सकता हूं। उन्होंने कहा, लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं अपनी उंगली के टूटने के बाद भी मेलबर्न में कैसे खेलता रहा, लेकिन अपने देश के लिए खेलते समय आप ऐसा करते हैं। मैंने इस बात को सुनिश्चित किया है कि खेलने से मेरी उंगली की चोट गहराएगी नहीं।

ली ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर बैठे नहीं रहेंगे और श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, मेलबोर्न में मैंने जब 150 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक रफ्तार की एक गेंद फेंकी तो सब चकित हो गये कि इस उम्र में मैं इतनी तेज गेंद कैसे फेंक सकता हूं, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.