25 दिसंबर 2011
वार्ता
दुबई। इंग्लैंड के हाथों नंबर वन की कुर्सी गंवा चुकी भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर सोमवार से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में सभी चार मैच जीतने के बाद ही शीर्ष रैंकिंग के करीब पहुंच पाएगी।
भारत इस समय 118 अंकों के साथ विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है और अगर वह चारों टेस्ट जीतने में कामयाब रहता है तो उसके 122 अंक हो जाएंगे तथा इंग्लैंड से उसका फासला मात्र तीन अंकों का रह जाएगा। नंबर वन कुर्सी पर काबिज इंग्लैंड के इस समय 125 अंक हैं।
अगर आस्ट्रेलियाई टीम 4-0 से जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो आस्ट्रेलियाई टीम के 111 अंक हो जाएंगे और भारतीय टीम भी 111 अंकों तक लुढ़क जाएगी।
टीम इंडिया अगर 3-1 से भी जीतने में कामयाब रहती है तो उसके 120 रैंकिंग अंक हासिल हो जाएंगे और वह इंग्लैंड से पांच अंक पीछे रह जाएगा। सीरीज में 2-2 से ड्रा खेलने की स्थिति में भारत को दो रेटिंग अंकों का नुकसान होगा जबकि आस्ट्रेलिया को इतना ही फायदा होगा। वहीं 3-1 से जीतने की हालत में आस्ट्रेलिया के 108 रेटिंग अंक हो जाएंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 10 वोट मिले
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











