09 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
पर्थ। अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के महाशतक का इंतजार और लंबा खिंच सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को एडिलेड में होने वाले त्रिकोणीय शृंखला के मैच में उन्हें आराम दिए जाने की संभावना है।
रोटेशन नीति के तहत भारतीय टीम ने अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों को बारी-बारी से आराम देने का फैसला किया है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सेहवाग को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए मैच में आराम दिया गया था जबकि गौतम गंभीर को श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को यहां हुए मैच में आराम दिया गया था।
सचिन को नहीं दिया जाना चाहिए ब्रेकः गावस्कर
इसी क्रम में अगली बारी अब सचिन की है। हालांकि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सचिन को आराम दिया जाएगा या नहीं, लेकिन कहा कि रोटेशन नीति जारी रहेगी ताकि मध्यक्रम में रोहित शर्मा के लिए जगह बनायी जा सके।
सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 48 रन बनाए थे। वह पिछली 27 पारियों से 99 अंतर्राष्ट्रीय शतकों पर अटके हुए हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक गत वर्ष मार्च में बनाया था।
कप्तान धोनी ने कहा, आखिरी फैसले के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। मैं चाहता हूं कि रोहित ज्यादा से ज्यादा मैच खेल सकें इसलिए रोटेशन की जरूरत है। इससे रोहित को टीम में स्थापित होने का मौका मिलेगा। इसी नीति के तहत हम सलामी बल्लेबाजों को रोटेट कर रहे हैं। हालांकि अभी अंतिम रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि सेहवाग की लय अच्छी नहीं चल रही है और श्रीलंका के खिलाफ मैच में सस्ते में निपट गए थे। रोहित खुद भी अच्छी लय में नहीं हैं और त्रिकोणीय शृंखला के पहले दो मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है।
सचिन के श्रीलंका के खिलाफ 3000 रन पूरे
रोहित के दो मैचों में असफल होने के बावजूद धोनी ने उनका बचाव करते हुए कहा है कि उन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को कुछ और मौके मिलने चाहिए क्योंकि उनमें काफी प्रतिभा है।
इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि सचिन को सभी मैचों में खेलना चाहिए और यदि रोटेशन का इस्तेमाल किया जाता है तो वह सभी खिलाड़ियों के लिए होना चाहिए।
देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.