04 जनवरी 2013
hindi.in.com
संजीत कुमार
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। पिछले साल टीम इंडिया के शेर विदेशी पिचों पर रन बनाने के लिए तरस रहे थे। तकनीक की खामी को मानने की जगह तेज उछाल भरी पिचों को बहाना बनाया जा रहा था। लेकिन अब जब टीम घरेलू पिचों पर खेल रही है तब भी उसके बल्ले खामोश हैं। वीरेंद्र सहवाग से लेकर सुरेश रैना और विराट कोहली तक सभी लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अब क्या टीम इंडिया के धुरंधर चांद पर रन बनाएंगे?
पाक का सीरीज पर कब्जा
पाकिस्तान ने तीन वनडे की सीरीज में लगातार दूसरी बार भारत को पटखनी देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान टीम के 250 रन के जवाब में टीम इंडिया शर्मनाक 165 रनों पर सिमट गई। दरअसल, कोलकाता में जीत के लिए 251 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 85 रन से हरा दिया। टीम इंडिया महज 165 रनों पर आउट हो गई। 42 रन पर पहला विकेट क्या गिरा। बल्लेबाज़ों ने आने-जाने का सिलसिला चेन्नई वनडे की तरह शुरू कर दिया। 10वें ओवर में पहला विकेट खोनी वाली टीम इंडिया ने 31वें ओवर पहुंचते-पहुंचते महज 61 रन जोड़ पाई और इस दौरान उन्होंने अपने 5 और विकेट को दिए।
दहाई तक नहीं पहुंच सके 6 बल्लेबाज
भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। धोनी ने अपनी नाबाद पारी में 89 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। सहवाग ने 31 रन बनाए। सहवाग को ये रन बनाने के लिए अपनी आदत के खिलाफ 43 गेंदों का सामना करना पड़ा। जबकि 6 बल्लेबाज दहाईं तक नहीं पहुंच सके।
सचिन को बना रहे थे निशाना
कहा जा रहा था कि सचिन तेंदुलकर के टीम में रहने से युवा बल्लेबाजों के रास्ते रुके हुए हैं। लेकिन कोई भी युवा रन बनाने में सफल नहीं हो पा रहा। विदेशी पिचों पर वनडे में शतक लगाने वाले विराट कोहली घरेलू पिचों पर 50 का आंकड़ा तक नहीं छू पा रहे। कभी स्पिन तो कभी रफ्तार के आगे वे घुटने टेक देते हैं।
सलामी जोड़ी फ्लॉप
यही हाल गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग का है। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शुमार ये दोनों लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। दिसंबर 2011 में ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाने के बाद से वनडे में वीरू का बल्ला शांत है। हंबनतोता में 96 रन के अलावा वे पिछली 12 पारियों में 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।
अब घर के भी शेर नहीं रहे इंडियन
टीम की इस हार ने कुछ अहम सवाल खड़े किए हैं। पिछले साल जब टीम इंडिया इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में हारी थी तो कप्तान से लेकर हर सीनियर खिलाड़ी तक ने यही कहा था कि घर पर तो हम भी शेर हैं। लेकिन ये कागजी शेर घर पर भी ढेर हो गए।
श्रीकांतः पूरी टीम इंडिया बदल दो
धोनी का पुराना बहाना, गंभीर-वीरू ने हराया सर!2nd ODI: लो, घर में धुले धोनी के धुरंधर
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- अब जैकलीन करेंगी सिर्फ ‘वैसी’ फिल्में!
- अल्काटेल, सलोरा के साथ मिलकर बेचेगी ‘स्मार्टफोन’
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- अमेरिका में कौन हैं अनिल कपूर के ‘सात हिंदुस्तानी’?
- IPL spot fixing: पुलिस को कुछ क्रिकेटरों पर शक
- देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
- बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
- अब नहीं चलेगी टेलीकॉम कंपनियों की जबरन लूटमार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











