23 जुलाई 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
हम्बनतोता। नए सत्र की विजयी शुरआत से उत्साहित महेन्द्र सिंह धोनी के धुरंधर मेजबान श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में मंगलवार को जब यहां महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेंगे तो उनका लक्ष्य जीत की अपनी लय बरकरार रखना होगा।
भारतीय टीम ने डेढ़ महीने के आराम के बाद नए सत्र की धमाकेदार शुरुआत करते हुए श्रीलंका को पहले एकदिवसीय में इसी मैदान पर 21 रन से शिकस्त दी थी। हालांकि धोनी इस जीत से खुश नहीं दिखे और उन्होंने मैच के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों को अंतिम ओवरों में रन लुटाने की अपनी फितरत से बाज आने की जरूरत है।
देखें, टीम इंडिया की जीत के हीरो ये रहे
भारतीय गेंदबाजों ने पिछले मैच में अंतिम दस ओवर में 90 रन लुटाए थे। प्रमुख तेज गेंदबाज जहीर खान ने दस ओवर में 63 रन, उमेश यादव ने 76 रन और बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने छह ओवर में 44 रन लुटाए थे। हालांकि पठान ने किफायती गेंदबाजी करते हुए दस ओवर में मात्र 37 रन दिए थे। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और वीरेन्द्र सहवाग ने भी कंजूरी भरी गेंदबाजी की थी।
एकदिवसीय बल्लेबाजी में विराट कोहली पिछले कुछ समय से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बने हुए हैं। उनकी प्रचंड फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले पांच मैचों में चार शतक ठोके हैं जिनमें से तीन शतक तो उन्होंने श्रीलंका के ही खिलाफ लगाए हैं। श्रीलंका को एक बार फिर इस युवा बल्लेबाज से सतर्क रहने की जरूरत है।
धोनीः डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत
ओपनिंग की शुरुआत एक बार फिर गौतम गंभीर और वीरेन्द्र सहवाग करेंगे। पिछले मैच में गंभीर हालांकि सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन इस बार टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। पहले मैच में मात्र चार रन से अपना शतक बनाने से चूक गए सहवाग इस बार उस कसर को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
मुंबई के युवा बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्हें एक मौका और दिया जा सकता है। इसके बाद टीम के स्कोर को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सुरेश रैना और कप्तान धोनी पर होगी जिन्होंने पिछले मैच में अंतिम ओवरों में ताबडतोड बल्लेबाजी की थी। इरफान पठान, अश्विन और जहीर भी तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।
कोहलीः मुझे भारतीय जर्सी से प्रेरणा मिलती है
जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो भारत एक बार फिर पांच गेंदबाजों के साथ उतरेगा। उपकप्तान विराट ने पांच गेंदबाजों को उतारने की नीति का समर्थन किया है। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जहीर, उमेश और इरफान के कंधों पर रहेगी जबकि स्पिनर के रूप में अश्विन और ओझा मौजूद रहेंगे। तीसरे स्पिनर के रूप में टीम के पास राहुल शर्मा मौजद हैं, लेकिन रेव पार्टी विवाद के कारण फिलहाल उन्हें उतारे जाने की संभावना नहीं है।
जहां तक श्रीलंका का सवाल है तो तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा का ग्रोइन की चोट के कारण शृंखला से बाहर होना टीम के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। कुलशेखरा पिछले मैच में सहवाग का कैच लपकते समय घायल हो गए थे और वह शृंखला के शेष चार मैचों से बाहर हो गए। उनके स्थान पर अभी तक किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
धोनी के धुरंधरों ने तोड़ा आईसीसी का कानून, जुर्माना
श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने भी कुलशेखरा के बाहर होने को टीम के लिए झटका करार दिया है। उन्होंने कहा, कुलशेखरा और लसित मलिंगा ऐसे गेंदबाज हैं जिन पर मैं पावरप्ले में आंख मूंदकर भरोसा कर सकता हूं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी टीम शृंखला में धमाकेदार अंदाज में वापसी करने को बेताब है।
माहेला ने कहा, मैं मानता हूं कि भारत जैसी स्तरीय टीम के खिलाफ हमने पिछले मैच में बहुत सारी गलतियां की। बड़े स्कोर का पीछा करते हुए हमें अपने पीछे के बल्लेबाजों के लिए अच्छा प्लेटफार्म बनाना चाहिए था, लेकिन हमने ऐसा नहीं कर पाए। लेकिन इस हार से हमें मायूस होने की जरूरत नहीं है। हम अगले मैचों में अपनी कमजोरियों को दूर करके शृंखला वापसी करेंगे।
वीरू को लपकने के चक्कर में खुद बोल्ड गए कुलशेखरा
भारत को कुमार संगकारा से खासकर सावधान रहने की जरूरत है। पिछले मैच में उन्होंने 133 रन की शानदार पारी खेलकर धोनी के माथे पर पसीना ला दिया था। अगर उन्होंने दूसरे छोर पर अपेक्षित सहयोग मिलता तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था। संगकारा के अलावा सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान, माहेला, एंजेलो मैथ्यूज और लाहिरू थिरिमाने भी भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
गेंदबाज थिषारा परेरा ने भी पिछले मैच में बल्लेबाजी में भी अपने हाथ दिखाते हुए 44 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। गेंदबाजी में कुलशेखरा के बाहर होने से श्रीलंका की मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं। उन्होंने पिछले मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर मे मात्र 20 रन दिए थे और एक विकेट भी चटकाया था।
विराट के धमाल से जीता भारत, श्रीलंका को हराया
इस विकेट पर टॉस की भी अहम भूमिका है। पिछले मैच में भारतीय पारी के समय तेज हवा बहने से बल्लेबाजी में मदद मिली थी, लेकिन दूसरी पारी में असमान उछाल के कारण बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया था। खुद भारतीय कप्तान धोनी ने इस बात को स्वीकार किया था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारतः महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), विराट कोहली, वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, मनोज तिवारी, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन, इरफान पठान, राहुल शर्मा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, उमेश यादव और अजिंक्या रहाणे।
श्रीलंकाः माहेला जयवर्द्धने (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, उपुल थरंगा, दिनेश चांडीमल, थिषारा परेरा, लाहिरू थिरिमाने, लसित मलिंगा, चामरा कापूगेदेरा, रंगना हेराथ, सचित्रा सेनानायके, जीवन मेंडिस, नुवान प्रदीप और इसुर उदाना।
भारत-श्रीलंका एकदिवसीय शृंखला से जुड़ी सारी खबरें देखें
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













