10 फरवरी 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
एडिलेड। पर्थ में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर जीत की पटरी पर लौटी भारतीय टीम का त्रिकोणीय शृंखला में अगला पड़ाव एडिलेड है जहां वह मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज तक एक भी एकदिवसीय नहीं जीत पायी है।
विश्व चैंपियन भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 रन से मिली शिकस्त से उबरते हुए पर्थ में श्रीलंका को हराने में कामयाबी पायी थी, लेकिन उसके सामने रविवार को एक बार फिर चार बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है जिसने एडिलेड में भारत के खिलाफ कोई एकदिवसीय नहीं गंवाया है।
देखें, 3 खिलाड़ी जो बने भारत की जीत का कारण
भारत ने इस मैदान पर कुल 11 मैच खेले हैं जिनमें से उसने छह जीते हैं और पांच हारे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में अब तक चार मैच खेले गए हैं जिनमें हर बार बाजी कंगारुओं के हाथ लगी है। भारत को एक बार दक्षिण अफ्रीका ने इस मैदान पर हराया था।
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत को जनवरी 1986 में 26 रन से, दिसम्बर 1991 में छह विकेट से, जनवरी 2000 में 152 रन से और फरवरी 2008 में 50 रन से हराया था। भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों में से अधिकांश को इस मैदान पर खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है।
रोटेशन नीति के तहत अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। सचिन का इस मैदान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 21 है जो उन्होंने दिसम्बर 1991 में बनाए थे। वैसे इस मैदान पर सचिन का सर्वाधिक स्कोर 48 रन है जो उन्होंने दिसम्बर 1991 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे।
कोहली लंगड़ाते हुए लौटे, भारत को झटका
हालांकि पिछले 22 वर्षों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जो पांच एकदिवसीय जीत दर्ज की हैं उनमें सचिन का अहम योगदान रहा है। ऐसे में सचिन को बाहर बैठाने का फैसला करना टीम प्रबंधन के लिए टेड़ी खीर साबित हो सकता है।
युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए टीम प्रबंधन ने शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाजों को बारी-बारी से आराम देने का फैसला किया है। इसी क्रम में सेहवाग को मेलबर्न में और गंभीर को पर्थ में आराम दिया गया था। अब सचिन की बारी है जिन्हें एडिलेड में आराम दिया जा सकता है।
एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया का सर्वाधिक स्कोर पांच विकेट पर 329 रन है जो उसने जनवरी 2000 में भारत के खिलाफ बनाया था जबकि भारतीय टीम का इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर सात विकेट पर 280 रन है जो उसने जनवरी 2004 में जिम्बाब्वे के विरुद्ध बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 65 रनों से हराया
जहां तक ऑस्ट्रेलिया का सवाल है तो उसके कप्तान माइकल क्लार्क और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का बल्ला इस मैदान पर खूब चला है। क्लार्क ने इस मैदान पर 12 मैचों में 56.87 के औसत से 455 रन और पोंटिंग ने 14 मैचों में 39.90 के औसत से 439 रन बनाए हैं।
हालांकि गेंदबाजी के मामले में दोनों टीमों की स्थिति एक जैसी है। दोनों टीमों के मौजूदा गेंदबाजों को एडिलेड ओवल में गेंदबाजी का अनुभव नहीं है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.