facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। भारतीय टीम के प्रभावशाली कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाड़ियों को अधिक मौके दिए जाने की वकालत करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे कोलकाता टेस्ट के लिए टीम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
टीम इंडिया को मुंबई टेस्ट में 10 विकेटों से मिली शर्मनाक हार के बाद तीसरे टेस्ट के लिए टीम में भारी बदलाव की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कोलकाता टेस्ट के लिए टीम चयन के लिए हुई बैठक में तीसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय किया गया है।
यादव की जगह डिंडा टीम में
टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कोलकाता टेस्ट में तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को घायल उमेश यादव की जगह टीम में जगह दी गई है। डिंडा को ईशांत शर्मा के विकल्प के तौर पर पहले टेस्ट में और यादव की जगह दूसरे टेस्ट में बुलाया गया था, लेकिन डिंडा को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।
अंतिम टेस्ट का चयन तीसरे टेस्ट के बाद
संदीप पाटिल की अध्यक्षता में चयनकर्ताओं के दल को सीरीज के शेष दो टेस्टों के लिए टीम की घोषणा करनी थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने यहां केवल कोलकाता टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की है। बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने कहा, सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए भारतीय टीम का चयन बाद में किया जाएगा।
सेलेक्टरों ने चुनी वही टीम
कोलकाता टेस्ट के लिए टीम कोई बदलाव नहीं करने के चयनकर्ताओं के निर्णय को इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि मुंबई टेस्ट की हार के बाद कप्तान धोनी ने कहा था कि टीम की एक हार के बाद उसके खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जा सकता है।
धोनी ने दिया एक मौका
मुंबई टेस्ट के बाद धोनी ने कहा, मैं अपने स्पिनरों के प्रदर्शन से थोड़ा निराश हूं। लेकिन हमें खिलाड़ियों को खुद को साबित करने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए और मौके देने होंगे। अगर मैच में हार के बाद टीम में बदलाव कर दिए जाएंगे तो खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। माना जा सकता है कि धोनी के खिलाड़ियों को मौका दिए जाने की वकालत करने के बाद ही चयनकर्ताओं ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
सचिन पर उठे कई सवाल
भारतीय टीम को मुंबई टेस्ट में 10 विकेटों से हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजों और गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा उसे लेकर काफी आलोचनाएं हुई। इसी के साथ पिछले लंबे अर्से से ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को लेकर भी कई सवाल उठे थे।
सचिन पर अब भी है भरोसा
हालांकि यह साफ था कि सचिन को किसी हाल में टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सचिन को उनके लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी पर अपना भरोसा कायम रखा है।
फ्लॉप हरभजन बरकरार
मुंबई टेस्ट की विफलता के बाद कोलकाता टेस्ट में टीम के कई अनुभवी खिलाड़ियों पर गाज गिरने की आशंका थी। हालांकि चयनकर्ताओं ने टीम के तीनों स्पिनरों आर अश्विन, प्रज्ञान ओझा और अनुभवी खिलाड़ी हरभजन सिंह पर एक बार फिर अपना भरोसा रखते हुए उन्हें कोलकाता टेस्ट के लिए टीम में बरकरार रखा है।
मुंबई में फ्लॉप भज्जी
लंबे अर्से के बाद टीम में वापसी करने वाले हरभजन का प्रदर्शन हालांकि कोई खास नहीं रहा है और उन्होंने मुंबई में 21 ओवरों में 74 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।
गंभीर ने बचाई प्रतिष्ठा
कोलकाता के ईडन गार्डेन में पांच दिसम्बर से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट के लिए ओपनर गौतम गंभीर भी टीम में बरकरार हैं। गंभीर का प्रदर्शन मुंबई टेस्ट में कोई खास नहीं था। पिछले लंबे समय से ऑउट ऑफ फॉर्म चल रहे गंभीर ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में चार रन और दूसरी पारी में 65 रनों की पारी खेली थी।
गंभीर के अलावा सहवाग का प्रदर्शन भी दूसरे टेस्ट में निराशाजनक रहा था। सहवाग ने पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया था, लेकिन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने महज 30 रन और दूसरी पारी में नौ रन ही बनाए थे।
खिलाड़ियों के लिए अग्नि परीक्षा
हालांकि चयनकर्ताओं के शेष दो टेस्टों की बजाय सिर्फ तीसरे टेस्ट के लिए टीम का चयन करने से साफ है कि नागपुर में 13 से 17 दिसम्बर तक खेले जाने वाले सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा जिनका प्रदर्शन कोलकाता टेस्ट में संतोषजनक रहा है। ऐसे में तीसरे टेस्ट मे मौका दिया जाना एक तरह से खिलाड़ियों के टीम में जगह बरकरार रखने के लिहाज से एक परीक्षा भी है।
कोलकाता टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार हैः महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजिंक्या रहाणे, हरभजन सिंह, ईशांत शर्मा, मुरली विजय, जहीर खान।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
- अमेरिकी पर्यटक पर इटली में हमला, गुर्दा नष्ट
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- बोल्ड सीन देने में शिल्पा ने ली पिता की मदद!
- आमिर ने ली सबकी क्लास अब लगी उनकी क्लास
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- दीपिका ‘डरपोक रणबीर’ को भूला नहीं पा रही हैं!
- वॉलीबॉल टुर्नामेंट में कजाकिस्तान ने भारत को दी मात
- देखें, भारत में ‘सट्टा किंग’ बनना चाहता था श्रीसंत
- IPL spot fixing: बांग्लादेशी, जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













