facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। दिल्ली की कड़ाके की सर्दी में लगातार दो एकदिवसीय अभ्यास मैच हारने के बाद भ्रमणकारी इंग्लैंड को राजकोट में मौसम के साथ-साथ अपना भाग्य बदलने का भी भरोसा है। राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। भारत दौरे पर एकदिवसीय सीरीज के लिए वापिस लौटने के बाद इंग्लैंड को गत रविवार को पालम मैदान में भारत-ए से और फिर फिरोजजशाह कोटला मैदान में दिल्ली से करारी हार का सामना करना पड़ा था जिससे उसकी एकदिवसीय सीरीज की तैयारियों को गहरा झटका लगा। इंग्लैंड भारत-ए से 53 रन से और दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट पर 294 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बावजूद छह विकेट से हार गया था।
टेस्ट सीरीज में भारत को 2-1 से हराया
हालांकि इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज से पहले भी अभ्यास मैचों में सामान्य प्रदर्शन किया था, लेकिन अहमदाबाद में पहला टेस्ट हारने के बाद उसने जोरदार वापसी करते हुए मुंबई और कोलकाता में अगले दो टेस्ट जीतकर चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इंग्लैंड की भारत में 28 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। इंग्लैंड ने भारत में अपनी पिछली दो वनडे सीरीज 0-5 के अंतर से गंवाई थी, लेकिन मौजूदा इंग्लिश टीम पहले से कहीं बेहतर दिखाई दे रही है और राजकोट में बदली परिस्थितियों में वह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
राजकोट में तापमान दिल्ली के सर्द मौसम के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहेगा और राजकोट में 20 डिग्री के तापमान के मौसम में इंग्लैंड के लिए खेलना आसान रहेगा। इंग्लैंड के स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल ने कहा, दिल्ली में काफी सर्द हवाएं चल रही थीं और राजकोट के अपेक्षाकृत अच्छे मौसम में हम चीजों को बदल सकते हैं। वैसे हार के लिए कोई बहाना नहीं होता है, लेकिन निश्चित रूप से इन दो पराजयों से सबक लेकर पहले वनडे में अपने प्रदर्शन में सुधार लाएंगे। इंग्लैंड के नये सीमित ओवरों के कोच एश्ले जाइल्स को भी वनडे सीरीज के लिए अपनी रणनीति में परिवर्तन लाना होगा। इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के लिए अपने प्रमुख गेंदबाज जेम्स एंडरसन और घायल स्टुअर्ट ब्रॉड को विश्राम दे रखा है। इनकी अनुपस्थिति में टिम ब्रेसनन, स्टुअर्ट मीकर, क्रिस वोक्स और जेड डर्नबाख को वनडे के नये नियमों के तहत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
नये नियमों में पावर प्ले के समय को छोड़कर बाउंड्री के फील्डरों की संख्या पांच से चार रह जाती है जिसका फायदा बल्लेबाजी करने वाली टीम उठा सकती है। ट्रेडवेल ने साथ ही कहा, अभ्यास मैचों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए। इन परिणामों का कोई महत्व नहीं होता, लेकिन फ्रि भी हमें प्रदर्शन में सुधार तो करना ही होगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











