08 दिसम्बर 2012
वार्ता
कोलकाता। भारत के दिग्गज बल्लेबाजों ने एक बार फिर देश को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और भारत ईडन गार्डेन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी हार के कगार पर पहुंच गया। आठवें नंबर के बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन ने हालांकि साहसिक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 83 रन बनाकर भारत को पारी की हार की शर्मिंदगी से बचा लिया और इंग्लैंड की जीत का इंतजार पांचवें दिन खींच दिया।
भारतीय के शीर्ष बल्लेबाजों ने देश को फिर नीचा दिखाया और इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से तीसरे टेस्ट को जीतने और चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत ने पहली पारी में 207 रन के बड़े अंतर से पिछड़ने के बाद चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट पर 239 रन बना लिए।
भारत के पास अब सिर्फ 32 रन की बढ़त है और उसकी अंतिम जोड़ी मैदान में डटी हुई है। भारत ने अपने आठ विकेट 159 रन पर और नौ विकेट 197 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन अश्विन ने 151 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर और प्रज्ञान ओझा (नाबाद 3) के साथ आखिरी विकेट के लिए 10.3 ओवर में 42 रन की अविजित साझेदारी कर भारत की हार को पांचवें दिन दिन के लिए खींच दिया।
इंग्लैंड मुंबई के बाद कोलकाता टेस्ट जीतने और 27 वर्ष पुराना इतिहास दोहराने की दहलीज पर पहुंच गया है। इंग्लैंड पांचवें दिन मैच में जीत की औपचारिकता पूरी करेगा और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर लेगा। इसके बाद इंग्लैंड को सीरीज जीतने के लिए नागपुर में चौथा और अंतिम टेस्ट सिर्फ ड्रॉ कराना होगा। इंग्लैंड ने आखिरी बार भारत में 1984-85 में पांच मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी।
मेहमान टीम ने भारत के 316 रन के जवाब में पहली पारी में 523 रन बनाकर 207 रन की भारी भरकम बढ़त हासिल की। इंग्लैंड ने जब भारत के आठ विकेट 159 रन पर गिरा दिए थे तब लग रहा था कि वह चौथे दिन ही जीत की औपचारिकता पूरी कर देगा।
लेकिन आठवें नंबर के बल्लेबाज अश्विन ने दसवें नंबर के बल्लेबाज ईशांत शर्मा (10) के साथ नौवें विकेट के लिए 38 रन और फिर ओझा (नाबाद 3) के साथ आखिरी विकेट के लिए अविजित 42 रन जोड़कर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों को यह दिखा दिया कि अगर मन में संकल्प हो तो इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना किया जा सकता है।
अश्विन ने अपने नाबाद 83 रन के लिए 151 गेंदें खेली। ईशांत ने दस रन के लिए 53 गेंदें खेली जबकि ओझा ने नाबाद तीन रन के लिए 21 गेंदें खेली। यदि दिग्गज बल्लेबाजों को देखा जाए तो चेतेश्वर पुजारा 22 गेंदों में 8 रन, सचिन तेंदुलकर छह गेंदों में 5 रन, विराट कोहली 60 गेंदों में 20 रन, युवराज सिंह 17 गेंदों में 11 रन और महेन्द्र सिंह धोनी तीन गेंदों में शून्य बना पाए।
भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत के बाद अपने विकेट गंवाए। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि भारतीय बल्लेबाजों में मैच बचाने की कोई प्रतिबद्धता है। इंग्लैंड के तेज और स्पिन गेंदबाजों ने एक बार फिर भारत के दिग्गज बल्लेबाजों की कलई खोलकर रख दी। गौतम गंभीर (40) और वीरेन्द्र सहवाग (49) ने भारत को पहले विकेट के लिए 21 ओवर में 86 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी।
इस ओपनिंग साझेदारी को देखकर लग रहा था कि भारत मैच में संघर्ष करेगा और मैच बचाने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद भारत उम्मीदें ईडन गार्डेन की पिच और कप्तान धोनी की जिद के नीचे दफन हो गयी। स्पिन ट्रैक मांगते-मांगते धोनी लगातार दूसरा टेस्ट हारने के करीब पहुंच गए हैं। दिलचस्प यह होगा कि कोलकाता में भी हारने के बाद क्या धोनी नागपुर के लिए भी स्पिन ट्रैक की मांग करेंगे।
सहवाग के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी का जैसे जनाजा ही निकल गया। पुजारा (8) रन आउट हुए, सचिन 5 रन बनाकर चलते बने, कोहली 20 रन बना पाए, युवराज के डंडे 11 रन पर उखड़ गए, कप्तान धोनी शून्य पर निपट गए और जहीर खान खाता नहीं खोल सके।
भारत के आठ विकेट 159 रन पर गिर चुके थे, लेकिन टीम इंडिया को अश्विन का शुक्रगुजार होना चाहिए जिन्होंने 151 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर भारत को पारी की हार को न केवल बचाया बल्कि इंग्लैंड की जीत का इंतजार पांचवें दिन खींच दिया। अश्विन के करियर का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बना चुके हैं।
सहवाग एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। उन्होंने 57 गेंदों में सात चौकों की मदद से 49 रन बनाए और स्वान की गेंद पर बोल्ड हो गए। वह मात्र एक रन से अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए। युवा बल्लेबाज पुजारा आठ रन बनाकर रन आउट हो गए। गंभीर ने 104 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाने के बाद फिन की गेंद पर विकेटकीपर मैट प्रायर को कैच थमा बैठे।
पहली पारी में 76 रन बनाने वाले सचिन की फॉर्म में बहुप्रचारित वापसी एक बार फिर फुस्स साबित हुई। स्वान ने सचिन को ट्रॉट के हाथों लपकवा दिया। युवराज 11 रन बनाकर एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। धोनी को एंडरसन की गेंद पर इंग्लिश कप्तान एलेस्टेयर कुक ने लपक लिया कोहली का संघर्ष फिन से समाप्त कर दिया। यह युवा बल्लेबाज सीरीज में फिर फ्लॉप रहा और 20 रन बनाकर प्रायर को कैच थमा बैठा।
फिन ने जहीर को पगबाधा किया। भारतीय बल्लेबाजों का जुलूस निकलते देख ईडन गार्डेन में भारी संख्या में दर्शकों के सब्र का भी बांध टूट गया। दर्शकों के चेहरों पर नाराजगी साफ दिखायी दे रही थी जबकि इंग्लैंड के समर्थक खुशी से झूम रहे थे। हालांकि अश्विन ने अपनी बेहतरीन पारी में 13 चौके लगाकर भारतीय समर्थकों को तालियां बजाने का कुछ मौका दे दिया।
स्टीवन फिन ने इस टेस्ट के लिए अपने चयन को सही साबित करते हुए 17 ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। जेम्स एंडरसन ने 15 ओवर में 38 रन पर दो विकेट, ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने 28 ओवर में 70 रन पर दो विकेट और बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर ने 22 ओवर में 75 रन पर एक विकेट लिया।
इससे पहले इंग्लैंड ने छह विकेट पर 509 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसके चार बल्लेबाज 14 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की पारी 523 रन पर सिमट गयी। प्रायर 41 रन और स्वान 21 रन पर आउट हुए। एंडरसन नौ और पनेसर शून्य बना सके। प्रायर को जहीर ने, स्वान को ओझा ने और एंडरसन तथा पनेसर को अश्विन ने आउट किया। ओझा ने 142 रन पर चार विकेट और अश्विन ने 183 रन पर तीन विकेट लिए।
मैच रिपोर्टः कुक दोहरे शतक से चूके, इंग्लैंड 509/6
कुक ने कोलकाता में रचा इतिहास, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











