25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

भारत को हराने के लिए अंग्रेजों की नकल करेंगे कंगारू

08 फरवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने कहा है कि भारत के खिलाफ चार टेस्टों की सीरीज के लिए चयनकर्ताओं को टीम में दो स्पिनरों को उतारना चाहिए। लियोन ने कहा कि टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो स्पिनरों का होना जरूरी है। स्पिनर ने कहा, हमारी पूरी टीम के लिए एकदम अलग परिस्थितियों में खेलना बड़ी चुनौती होगी। हम जानते हैं कि भारत ने इंग्लैड के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में चार स्पिनरों को उतारा था। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी दो स्पिनरों का होना जरूरी है।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा कि उन्होंने भारत में इंग्लिश स्पिनरों के खेल को देखा था। उन्हें उम्मीद है कि वह इंग्लिश खिलाड़ियों के खेलने के तरीके और उनकी रणनीतियों से कुछ सीख पाएंगे। लियोन ने कहा, मैंने मोटी पनेसर और ग्रीम स्वान के खेल को देखा है। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। मैंने स्वान के खेल को खासतौर पर देखा है और भारत के खिलाफ उन सभी तरीकों को लागू करने का पूरा प्रयास करूंगा।

लियोन ने कहा, टीम मे स्टीव स्मिथ, जेवियर डोहार्ती, ग्लेन मैक्सवेल और मेरे होने से कुल चार स्पिनर होंगे। हमारे लिए टेस्ट में जगह पाने के लिए भी बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा टीम में एगर की उपस्थिति भी खास होगी। वह एक अच्छे गेंदबाज हैं। चेन्नई में 22 फरवरी से शुरू होने जा रही चार टेस्टों की सीरीज के लिए लियोन और सात अन्य ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी गुरुवार रात भारत आ गए है। लियोन ने कहा कि वह पहले भी ट्वेंटी-20 के लिए भारत दौरे पर आ चुके है, लेकिन टेस्ट में खेलना उनके लिए अलग अनुभव होगा।

लो, इशांत भी चोटिल जाएंगे, कैसे भिड़ेगे कंगारुओं से?

धोनी का धुरंधर बोला, मौका मिला तो कंगारुओं को...

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.