19 जुलाई 202
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
कोलंबो। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए श्रीलंका के खिलाफ 21 जुलाई से हम्बनतोता में शुरू हो रही एकदिवसीय शृंखला काफी अहम साबित होने जा रही है। धोनी के पास इस शृंखला में टीम इंडिया को एकदिवसीय रैंकिंग में नंबर एक बनाने के अलावा निजी कीर्तिमान बनाने का भी मौका रहेगा।
भारत-श्रीलंका वनडे शृंखला का पूरा कार्यक्रम देखें
धोनी इस शृंखला के दौरान श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन और और करियर में 7000 रन भी पूरे सकते हैं। भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 50 मैचों में 63.53 के औसत से कुल 1906 रन बनाए हैं। शृंखला में 94 रन बनाने के साथ ही वह श्रीलंका के खिलाफ 2000 रन पूरे कर लेंगे।
भारतीय कप्तान एकदिवसीय करियर में 206 मैचों में 6773 रन बना चुके हैं और 7000 एकदिवसीय रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 227 रन की जरूरत है। धोनी का श्रीलंका के खिलाफ हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन रहा है और उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपना सर्वाधिक स्कोर नाबाद 183 रन बनाए हैं।
टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना श्रीलंका के खिलाफ 1000 एकदिवसीय रन पूरे कर सकते हैं। उनके खाते में 42 मैचों में 937 रन हैं। टीम इंडिया में वापसी करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान दोनों देशों के बीच सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं।
विराट और टीम इंडिया के पास नंबर एक बनने का मौका
जहीर ने श्रीलंका के खिलाफ 62 विकेट हासिल किए हैं और शृंखला में 13 विकेट लेकर वह मुथैया मुरलीधरन (74 विकेट) और चमिंडा वास (70 विकेट) को पीछे छोड़कर दोनों देशों के बीच सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।
श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्द्धने और पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के बीच इस शृंखला में दिलचस्प होड़ रहेगी। जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे संगकारा के खाते में 310 एकदिवसीय में 10636 रन हैं जबकि माहेला के खाते में 378 मैचों में 10692 रन हैं। दोनों ही बल्लेबाज भारत के राहुल द्रविड़ (10889) को पीछे छोड़कर एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सातवें स्थान पर पहुंच सकते हैं।
धोनीः श्रीलंका दौरा खुद को परखने का मौका
श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान भारत के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में अपने 2000 रन पूरे कर सकते हैं। उनके खाते में 59 मैचों में 1960 रन हैं।
गंभीरः श्रीलंका से बचकर, शानदार फॉर्म में है भाई
टीम इंडिया का ऐलान, वीरू-जहीर की वापसी, सचिन को आराम
इरफान के भाग्य का छीका फूटा, टीम इंडिया में मिली जगह
ब्रेक के बाद मैदान में उतरे धुरंधर, श्रीलंका में दिखेगी औकात
फ्लेचर का फॉर्मूला फेल, टीम इंडिया से होगी छुट्टी?
धोनी नहीं कर रहे हैं बीसीसीआई के आदेश का पालन
आईपीएल का खराब प्रदर्शन पठान बंधुओं को ले डूबा
भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम घोषित, उदाना नया चेहरा
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












