22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

ओझाः पहला ओवर मिलना धोनी की रणनीति का हिस्सा था

01 सितम्बर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

बेंगलूरु। न्यूजीलैंड की पहली पारी में चार विकेट चटकाने वाले भारतीय के बाएं हाथ के स्पिनर प्रशान ओझा ने कहा कि उन्हें पहला ओवर मिलने पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि यह कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की रणनीति का ही एक हिस्सा था।

ओझा ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद पत्रकार वार्ता में कहा, मुझे इस बात से कोई आश्चर्य नहीं हुआ जब कप्तान ने मुझे पहला ओवर थमा दिया। धोनी ने मुझसे कहा था कि यदि भारत पहले गेंदबाजी करता है तो मुझे पहला ओवर दिया जाएगा। मैं बल्लेबाज पर नियंत्रण बनाने की कोशिश कर रहा था और उन्हें खुलने का कोई मौका नहीं दे रहा था। न्यूजीलैंड ने पहले दिन छह विकेट पर 328 रन बनाए।

टेलर का शतक, न्यूजीलैंड का मजबूत स्कोर

बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, सुबह विकेट पर नमी थी और धोनी इसका फायदा उठाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने मुझे पहला ओवर फेंकने को दे दिया। पहले दिन न्यूजीलैंड के 328 के स्कोर के लिए ओझा ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों में निरन्तरता को कोई अभाव नहीं था और पहले दिन छह विकेट निकालना इस बात का प्रमाण है।

ओझा ने कहा, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम का विकेट पहले दिन बल्लेबाजी के लिए अच्छा था। लेकिन जहीर खान, उमेश यादव और रविचन्द्रन अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी की। हैदराबाद टेस्ट में 12 विकेट लेने वाले अश्विन मेहमान टीम की बल्लेबाजी में इस बार सेंध नहीं लगा पाए जबकि यादव प्रभावहीन और मंहगे रहे।

स्पिनर ने कहा, जहीर ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। यदि उनकी गेंदबाजी पर मर्टिन गुपटिल का कैच नहीं छूटा होता तो कीवी पारी का हाल कुछ और होता क्योंकि सुबह गेंद को अच्छा मूवमेंट मिल रहा था। गुपटिल का स्कोर उस समय 17 रन था और फिर वह अर्धशतक बनाकर आउट हुए।

ओझा ने कहा, धीमी गति से गेंद डालने पर स्पिनरों को कुछ स्पिन मिल रही थी, लेकिन यह बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट है और हम भी इस विकेट पर अच्छा स्कोर बना सकते हैं।

टेलर का शतक, न्यूजीलैंड का मजबूत स्कोर

भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, सारी ख़बरें यहां पढ़ें

ICC की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम, सचिन-धोनी फुस्स

भारत, न्यूजीलैंड चिन्नास्वामी में 17 वर्ष बाद भिड़ेंगे

कीवियों को खुद से ज्यादा बादलों पर है भरोसा

‘न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें’ और ईमेल में पाएं सारी ख़बरें!

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.