24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

HIL: दिल्ली ने रांची को हराया
02 फरवरी 2013
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

रांची।
हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक मुकाबले में दिल्ली वेवराइर्ड्स ने जीत का क्रम जारी रखते हुए रांची राइनोज 5-2 से पराजित कर दिया। वेवराइर्ड्स ने पहले ही सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया है। गुरविंदर चांडी ने तीसरे और सातवें मिनट में फील्ड गोल्ड करके रांची के मनोबल को चकनाचूर कर दिया। रांची इस दोहरे आक्रमण से आखिर तक ऊबर नहीं सकी।

इसके बाद दिल्ली के सिमोन चाइल्ड ने 20वें मिनट में बिजली की तेजी से एक और गोल करके अपनी टीम का स्कोर 3-0 कर दिया। रांची की टीम के निक विल्सन ने 23वें मिनट में एक गोल करके स्कोर को 3-1 किया। यह एचआईएल लीग का 100वां गोल था।

इसके बाद दिल्ली की टीम के कोर्टेस ने 40वें मिनट में एक गोल करके 4-1 की बढ़त हासिल कर ली। 50वें मिनट में गुरबाज ने एक गोल करके स्कोर को 5-1 कर दिया। इसके बाद रांची को 68वें मिनट में एक पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे उसने गोल में तब्दील कर दिया और स्कोर 5-2 किया। गुरबाज को मैन आफ द मैच चुना गया।

उल्लेखनीय है कि वेवराइर्ड्स टीम ने नौ मुकाबलों में सात मी जीत हासिल की है जबकि दो ड्रा रहा है। वह पांच टीमों की तालिका में पहले स्थान पर है। वेवराइर्ड्स ही एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे अब तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। राइनोज (27) दूसरे, जेपी पंजाब वॉरियर्स (20) तीसेर और उत्तर प्रदेश विजार्ड्स (17) चौथे क्रम पर हैं। मुम्बई मैजिशियंस (12) पांचवें स्थान पर है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
देखें, कैसा है 8 साल बाद आया गेमिंग गैजेट ‘xbox one’
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.