facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
लंदन। इंग्लैंड एक क्रिकेट लेखक ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच गत वर्ष मोहाली में खेला गया विश्वकप सेमीफाइनल फिक्स था और इस बात की जानकारी उसे एक सट्टेबाज से मिली थी।
इंग्लैंड के लेखक और क्रिकेट सट्टेबाजी की गुप्त सूचना देने वाले एड हॉकिंस ने अपनी किताब 'बुकी गेम्बलर फिक्सर स्पाई, ए जर्नी टू द हार्ट ऑफ क्रिकेट्स अंडरवर्ल्ड' में यह सनसनीखेज खुलासा किया है। अपनी किताब की शुरूआत में ही हॉकिंस ने बताया कि किस तरह उन्हें गत वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच विश्वकप सेमीफाइनल के दौरान एक सट्टेबाज से संदेश मिला जिसने मैच के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर दी थी।
जैसा सट्टेबाजों ने कहा, वैसा हुआ
हॉकिंस ने कहा, मैंने यह मैच अपने एक दोस्त के साथ मिलकर देखा और मुझे बड़ी हैरानी हुई कि जो कुछ बताया गया था वही परिणाम निकला। भारत ने यह मैच जीता था। इंग्लिश लेखक ने कहा कि अपनी पड़ताल के दौरान उन्हें 45 पूर्व और मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय एवं घरेलू क्रिकेटरों के नाम मिले जो कथित रूप से भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त बताए जाते हैं। किताब में इनमें से किसी का नाम नहीं दिया गया है।
इंग्लिश वनडे काउंटी पर सट्टेबाजों की नजर
इंग्लिश लेखक ने साथ ही यह भी कहा कि भारत में प्रसारित किए जा रहे इंग्लिश काउंटी एकदिवसीय मैचों पर अब सट्टेबाजों और फिक्सरों की नजर लगी हुई है। हॉकिंस ने भारत में अवैध सट्टेबाजी अंडरवर्ल्ड की पड़ताल कर अपनी किताब में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई के पहले निदेशक पाल कोंडोन और आईपीएल शुरू करने का श्रेय रखने वाले ललित मोदी का भी लंबा साक्षात्कार लिया।
भारत में सट्टेबाजों, फिक्सरों से भी मिले
हॉकिंस भारत में कई सट्टेबाजों और फिक्सरों से भी मिले। उन्होंने बताया कि भारतीय सट्टेबाजों की सभी तरह की क्रिकेट में चार पहलुओं पर नजर रहती है। पारी का स्कोर, मैच का परिणाम, इंटरवल तक प्रबल दावेदार और ब्रेकेट स्कोर जैसे 50 ओवर में दस ओवर के अंतराल में कितने रन बनेंगे और ट्वेंटी-20 में छह ओवर के अंतराल में कितने रन बनेंगे।
मैच देखने का नजरिया बदल लिया
इंग्लिश लेखक ने साथ ही कहा कि उन्होंने यह जानकारी क्रिकेट अधिकारियों को भी दी है, लेकिन कानूनी कारणों से उन्होंने काफी जानकारी अपनी किताब में नहीं डाली है। उन्होंने कहा, मैं अब मैच को उस नजरिए से नहीं देख सकता। जैसे मैं पहले देखा करता था। जब आप ऐसी अवैध गतिविधियों के इतना नजदीक पहुंच जाओ और इतनी चीजों की आपको जानकारी हो जाए तो फिर मैच पर आपका विश्वास नहीं रहता।
मैच फिक्सिंग में कप्तान की अहम भूमिका
लेखक का यह भी कहना है कि मैच फिक्सिंग के लिए कम से कम एक कप्तान की सहमति की जरूरत होती है जबकि स्पॉट फिक्सिंग केवल एक भ्रष्ट खिलाड़ी से की जा सकती है जो मैच में किसी भी क्षण बल्ले या गेंद से खराब प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहता हो। यही कारण है कि अब फोकस मैच फिक्सिंग से हटकर स्पॉट फिक्सिंग पर चला गया है।
भारत-पाक विश्वकप सेमीफाइनल फिक्स था!
हुस्न के जाल में ऐसे फंसाए जाते हैं क्रिकेटर!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












