24 सितम्बर 2012
firstpost.com
आशीष मगोत्रा
हरभजन सिंह कभी बीच का रास्ता नहीं अपनाते। या तो वह बहुत अच्छा खेल कर टीम को शिखर पर पहुंचा देते हैं या फिर घटिया प्रदर्शन कर टीम को कुंए में धकेल देते हैं।
टीम से इतने दिनों तक बाहर रहे भज्जी के लिए इससे बेहतर वापसी नहीं हो सकती थी। रविवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में उन्होने इंग्लिश बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया। भज्जी ने 4 ओवर के स्पेल में 12 रन देकर 4 अंग्रेज बल्लेबाज़ो को पवैलियन की राह दिखायी। कल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी उनके आस-पास दिख रहे थे।
देखें, भज्जी का धमाका
लेकिन भज्जी को काफी कुछ उन हालातों का सामना करना पड़ा जो कि भारत के पुराने लेग स्पिनर अनिल कुंबले के जीवन में हुआ था।
सन 2001 मे अनिल कुंबले के कंधे की सर्जरी हुई थी। कुछ दिनों में कुंबले की हालत मे सुधार हुआ, लेकिन यह कह पाना मुशकिल था कि वह कब वापस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापस आ पाएंगें। हालत यह थी कि तीन हफ्तों तक तो वह अपनी सीधे हाथ को ऊपर भी नहीं उठा पाए थे।
तस्वीरें- टीम इंडिया की आंधी में उड़ा इंग्लैंड
उस दौरान हरभजन सिंह एक दूसरे विकल्प के रूप में भारतीय टीम में आए। लेकिन टीम में धीरे-धीरे उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली। सौरभ गांगुली ने तो उन्हें कुंबले के मौजूद होने के बाद भी कई अंतर्राष्ट्रीय दौरे पर ले जाना उचित समझा।
कुंबले के लिए यह एक कड़वे घूंट के बराबर था, लेकिन जंबो परेशान हुए बिना अपने आलोचकों के पास गए। उन्हें यह पता चला कि उनकी गेंदे स्पिन कम होती हैं जिसकी वजह से वह विकेट नहीं निकाल पाते।
आज का T20 गॉसिपः अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ बुक करें डिनर
जंबो ने तब गुगली की खोज की और 2003-04 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में 24 विकेट झटके।
दरअसल जब तक गेंदबाज बल्लेबाज को छकाने के लिए मैदान पर कुछ नया नहीं दिखाता तब तक उसकी झोली में विकेट नहीं आते।
T20 विश्वकपः भारत ने थमाई इंग्लैंड को सबसे बड़ी हार
हरभजन भले ही कहें कि बल्लेबाजो को आउट करने का उनका अपना तरीका है, लेकिन उनको गेंदबाजी में विविधता लानी ही होगी। टीम से उनको बाहर का रास्ता भी इसलिए दिखाया गया था। न ही वह दूसरा डाल पा रहे थे न ही ऑफ स्पिन। साल 2010 मे भज्जी ने 40.69 की औसत से 43 विकेट लिए और साल 2011 में 38.05 की औसत से 20 विकेट लिए थे।
इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा था जिसकी तारीफ कप्तान धोनी ने भी की। उन्होंने कहा कि अगर भज्जी 24 रन देकर दो विकेट लेते तो वह भी अच्छी वापसी कहलाता।
T20 विश्वकपः भारत ने अंग्रेजों से वसूला ‘लगान’
इस टी-20 विश्व कप में भारत के लिए भज्जी एक अहम हथियार हो सकते हैं। उम्मीद है भज्जी आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
- नक्सली हमले से तिलमिलाई कांग्रेस की मांग, छत्तीसगढ़ सरकार बर्खास्त करो
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- पिछले 1 साल में बड़ी नक्सली वारदातों से जुड़ी खबरें
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: नक्सली हमले से जुड़ी हर खबर
- छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, कांग्रेस के CM कैंडीडेट को भूना, प्रदेश अध्यक्ष की अगवा कर हत्या
- ‘चुम्बन देवता’ खूंखार फीवर की गिरफ्त में
- ‘बर्फी’ पहुंची शंघाई फिल्म फेस्टिवल में
- प्रियंका के लुक से भंसाली को क्या प्रोब्लम है?
- ‘ऑनलाइन बैंकिंग’ तो नहीं करते, लग सकती है चपत!
- वीकेंड मैगजीन: क्रिकेट, सट्टेबाजी, BCCI, बॉलीवुड और हजारों करोड़ का काला कारोबार
- वीकेंड मैगजीन: IPL Spot Fixing, विंदू, बॉलीवुड और बदनामी!
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- आईपीएल फाइनल में दौड़ेगी शाहरुख की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’!
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











