20 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

भज्जीः भारत के लिए खेले बिना पता नहीं मैं क्या करता

24 सितम्बर 2012
वार्ता

T20 विश्वकप से जुड़ी सारी ख़बरें यहां देखें

कोलंबो।
एक साल के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में सफल वापसी करने वाले ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा है कि उनके लिए पिछले 12 महीने जिंदगी के सबसे मुश्किल दिन रहे थे, लेकिन वह भगवान का धन्यवाद करते हैं कि वह भारतीय टीम में लौटने में कामयाब रहे।

हरभजन ने रविवार को गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 12 रन पर चार विकेट लेकर भारत को ट्वेंटी-20 की उसकी सबसे बड़ी जीत दिलाने के बाद कहा, भारत के लिए खेले बिना मैं नहीं जानता कि मैं क्या करता। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल वर्ष रहा था। मैं चोट और अन्य कारणों से टीम से बाहर था जबकि दूसरे खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

T20 में भारत की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार

'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार ग्रहण भावुक और दार्शनिक हो गए भज्जी ने कहा, मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण मैच था। दूसरी गेंद पर विकेट लेने से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। मैं यह 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार अपनी मां और उन लोगों को समर्पित करता हूं जो मुश्किल समय में हमेशा मेरे साथ बने रहे। 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन ने कहा, मैं पूरे एक वर्ष तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाया था। पहली या दूसरी गेंद पर विकेट लेना किसी भी गेंदबाज को काफी आत्मविश्वास देता है। ट्वेंटी-20 क्रिकेट में मैच को पढना काफी महत्वपूर्ण होता है।

हरभजन ने साथ ही कहा कि उन्होंने अपना रन अप भी थोड़ा कम किया है। पहले वह तेजी से रनअप पर आते थे जिससे उन्हें सही जगह पर गेंद डालने में दिक्कत होने लगी थी, लेकिन रनअप छोटा करने और रनअप पर धीरे से आने से उन्हें सही जगह तलाशने में मदद मिली और इसका फायदा सामने आया है।

T20 विश्वकपः भज्जी चले ‘जम्बो’ की राह पर

ऑफ स्पिनर को गत वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज टेस्ट के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने चैंपियंस लीग में मुंबई इंडियंस को विजेता बनाया था, लेकिन उसी समय लगी चोट के कारण वह भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गए थे। उन्होंने इस वर्ष काउंटी टीम एसेक्स के साथ जुडकर अपनी गेंदबाजी को कुछ हद तक सुधारा।

हरभजन को तमाम अटकलों के बीच विश्वकप के लिए टीम इंडिया में चुना गया और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में चार विकेट झटककर साबित किया कि उनकी गेंदों की धार अभी बाकी है।

देखें, भज्जी का धमाका

हरभजन की गेंदबाजी से संतुष्ट दिखायी दे रहे भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी कहा, मैंने भज्जी की इससे बेहतर गेंदबाजी देखी है। लेकिन लंबे समय बाद वापसी करने और विपरीत परिस्थितियों में ऐसी गेंदबाजी करने से उन्होंने खुद को साबित किया है। उन पर काफी दबाव था, लेकिन वह हमेशा मैच विजेता गेंदबाज रहे हैं।

धोनी ने कहा, हरभजन के लिए महत्वपूर्ण था कि वह इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करें। मेरा मतलब यह नहीं है कि वह चार विकेट ही लेते, लेकिन वह ऐसे गेंदबाज हैं जो इससे भी बेहतर कर सकते हैं। परिस्थितियों को देखते हुए भज्जी की तरफ से यह बेहतरीन गेंदबाजी थी।

तस्वीरें- टीम इंडिया की आंधी में उड़ा इंग्लैंड

आज का T20 गॉसिपः अपने पसंदीदा क्रिकेटरों के साथ बुक करें डिनर

T20 विश्वकपः भारत ने थमाई इंग्लैंड को सबसे बड़ी हार

T20 विश्वकपः भारत ने अंग्रेजों से वसूला ‘लगान’

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

20 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.