22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

हैप्पी बर्थडे: सुरेश रैना की जिंदगी से जुड़ी 18 बातें

27 नवम्बर 2012
hindi.in.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुंबई।
टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना का आज जन्मदिन है।

* 27 नवंबर, 1986 को सुरेश रैना का जन्म श्रीनगर में हुआ था। उनके पिता कश्मीरी पंडित हैं।

* बचपन से ही उन्हें क्रिकेट का बड़ा शौक था और इसीलिए वह श्रीनगर से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शिफ्ट हो गए। 1999 से सुरेश रैना ने क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया। रैना टीम इंडिया के चुस्त फील्डर, विस्फोटक बल्लेबाज और एक उपयोगी गेंदबाज हैं।

* 2002 तक सुरेश रैना उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम के एक काबिल खिलाड़ी के रुप में उभरे।

* इसी साल उन्हें भारत की अंडर-19 टीम के लिए इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया जहां उन्होंने एक के बाद एक दो अर्धशतक लगाए।

* साल 2005 में सुरेश रैना को इंडियन ऑयल कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया। हालांकि वह अपने पहले मैच में बुरी तरह फ्लॉप हो गए थे।

* साल 2005 में उन्हें बॉर्डर-गावस्कर स्कॉलरशिप के लिए चुना गया और आस्ट्रेलिया में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।

* 2008 में एशिया कप के दौरान रैना ने अपना पहला शतक बनाया था। इस सीरीज में रैना ने लगातार तीन मैचों में 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब जीता था।

* इसके बाद आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम में उनकी जगह को पक्का कर दिया।

* 2008 से 2011 तक का सफर रैना के लिए बहुत ही बेहतरीन रहा। धोनी की कप्तानी में रैना ने कई अहम मौके पर नंबर तीन पर आकर धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम की डूबती नैया पार लगाई है।

* वनडे और टी-ट्वेंटी में विस्फोटक अंदाज से खेलने वाले रैना टेस्ट में भी एक सफल खिलाड़ी के रुप में उभरे हैं।

* 2011 क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ रैना ने 34 रनों की अहम पारी खेली थी।

* क्रिकेट विश्व कप के बाद रैना को वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे मैचों का कप्तान घोषित किया गया था। इस सीरीज में भारत ने विजय हासिल की थी।

* पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारत के 12वें खिलाड़ी, श्रीलंका के खिलाफ 120 रन।

* 17 टेस्ट मैचों में 28.44 की औसत से 768 रन जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल।

* 151 वनडे मैचों में 35.56 की औसत से 3699 रन, तीन शतक और 2416 अर्धशतक के साथ।

* ट्वेंटी-20 मैचों मे एक शतक और तीन अर्धशतक के साथ 768 रन।

* मौजूदा भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में से एक।

आप भी हमारे साथ दें सुरेश रैना को जन्मदिन की बधाई।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

Mar 29, 2013

wish you a very happy birthday in advance & i am sorry!!!!!!!

vrushali aher aurangabad,maharashtra

Jan 25, 2013

I am suresh godara . Suresh raina my favrest player.Raina one player in india.

suresh godara sadulpur(churu)Rajasthan

Nov 27, 2012

तुम्हे ज्न्म दिन की बधाई|

ajit noida

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.