23 मई 2012
रोमांचक मुकाबले में भारत-श्रीलंका वनडे ‘टाई’
14 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

एडिलेड।
भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रन चाहिए थे जबकि श्रीलंका को एक विकेट।

लसित मलिंगा की आखिरी गेंद पर भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एक्सट्रा कवर के ऊपर से जोरदार शॉट मारा और चीते की फुर्ती से दौड़ते हुए तीन रन पूरे किए। इसके साथ ही त्रिकोणीय शृंखला का यह मुकाबला रोमांचक उतार-चढ़ाव के बाद टाई समाप्त हो गया।

सचिन को 100वां शतक नहीं बनाने देना चाहिए: गंभीर

श्रीलंका ने नौ विकेट पर 236 रन बनाए तो भारत ने भी नौ विकेट पर 236 रन बनाए। कप्तान धोनी 58 रन की बेशकीमती पारी खेलकर राहत के साथ पवेलियन लौटे जबकि श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्द्धने ठगे खड़े रह गए जैसे आती जीत उनके हाथ से फिसल गई।

धोनी भारत को एक और रोमांचक जीत की दहलीज पर ले आए थे। उन्होंने आखिरी गेंद पर लगभग चौका मार दिया था मगर स्वीपर कवर पर क्षेत्ररक्षक ने लंबी दौड़ लगाने के बाद डाइव मार कर सीमारेखा की तरफ जाती गेंद को रोक दिया, लेकिन तब तक धोनी और आखिरी बल्लेबाज उमेश यादव तीन रन पूरे कर चुके थे।

श्रीलंकाई टीम को मैच के बाद इस बात का गहरा अफसोस हो रहा होगा कि मलिंगा ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर धोनी को रन आउट करने का सुनहरा मौका कैसे गंवा दिया। यदि धोनी तब आउट हो गए होते तो श्रीलंका मैच जीत जाता।

देखें, पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई

लेकिन क्रिकेट रोमांचक अनिश्चताताओं का खेल है, यह बात एक बार फिर साबित हो गयी है। दोनों टीमों ने मैच में सांसों को थामने वाला रोमांच पैदा किया और टाई के रूप में मैच का सर्वश्रेष्ठ परिणाम सामने आया।

मैच टाई रहने से भारत और श्रीलंका को दो-दो अंक मिले। कप्तान धोनी ने अपने 200वें एकदिवसीय में टाई के साथ 'मैन ऑफ द मैच' बनने की उपलब्धि अपने नाम की। धोनी ने 69 गेंदों में नाबाद 58 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। पहली गेंद पर दो रन बने। अगली दो गेंदों पर एक-एक रन बना। चौथी गेंद पर धोनी रन आउट होने से बचे मगर एक रन मिल गया। पांचवीं गेंद पर विनय कुमार रन आउट हो गए। अंतिम गेंद पर तीन रन बने और मैच टाई हो गया।

वीरू की 219 रनों की पारी के सम्मान में विशेष बल्ला

इससे पहले गौतम गंभीर लगातार दूसरे मैच में शतक बनाने से चूक गए। गंभीर 106 गेंदों में छह चौकों की मदद से 91 रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के रूप में 178 के स्कोर पर रन आउट हुए। टीम में लौटे सचिन तेंदुलकर 15 रन ही बना सके जबकि विराट कोहली 15, रोहित शर्मा 15 और सुरेश रैना आठ रन बनाकर आउट हुए।

गंभीर और धोनी ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 60 रन जोड़े। गंभीर के रन आउट होने के बाद भारत ने रवीन्द्र जडेजा (3) को 184 पर, रविचन्द्रन अश्विन (14) को 212 पर, इरफान पठान (8) को 223 पर और विनय (एक) को 233 के स्कोर पर गंवाया, लेकिन जीत न तो श्रीलंका के हिस्से आई और न भारत के हिस्से। श्रीलंका की तरफ से मलिंगा और थिषारा परेरा ने दो-दो विकेट लिए। भारत के चार खिलाड़ी रन आउट हुए।

भारत इस टाई के बाद चार मैचों में दस अंकों के साथ चोटी पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों से नौ अंक और श्रीलंका के तीन मैचों से दो अंक है।

श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी-

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को नौ विकेट पर 236 रन के सामान्य स्कोर पर रोक दिया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अपने तीन विकेट 79 रन पर खो दिए थे, लेकिन दिनेश चांडीमल (81) और कप्तान महेला जयवर्द्धने (43) ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 94 रन जोड़कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया।

कोहली के एकदिवसीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे

चांडीमल ने 91 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 81 रन और महेला ने 49 गेंदों में दो चौकों की मदद से 43 रन बनाए। मगर इस जोड़ी के टूटते ही भारतीय गेंदबाज एक बार फिर हावी हो गए और उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का कोई मौका नहीं दिया।

श्रीलंका ने अपने अंतिम छह विकेट 62 रन जोड़कर गंवा दिए। भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को रन आउट किया। कुमार संगकारा ने 31 और सचित्र सेनानायके ने नाबाद 22 रन बनाए।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार ने 46 रन देकर तीन विकेट, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 30 रन पर दो विकेट लिए जबकि शृंखला में पहली बार खेलने उतरे इरफान पठान को 38 रन पर एक विकेट मिला।

भारत ने इस मैच में जहीर खान की जगह इरफान को उतारा था। रोटेशन नीति की तहत सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सेहवाग को आराम दिया गया जबकि अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की अंतिम एकादश में वापसी हुई।

सचिन की प्रतिभा पर शक न करें- अकरम

श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा की खराब लय यहां भी जारी रही। विनय ने उन्हें मैच की दूसरी ही गेंद पर विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों कैच करा दिया। थरंगा को जल्दी खोने से श्रीलंकाई टीम दबाव में आ गयी और भारतीय गेंदबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए उसके बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

शृंखला में पहली बार खेल रहे इरफान ने तिलकरत्ने दिलशान (16) को आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका दे दिया। संगकारा और चांडीमल टीम के स्कोर को 79 रन तक ले गए। संगकारा 56 गेंदों में दो चौकों की मदद से 31 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर गौतम गंभीर के हाथों लपके गए।

लेकिन चांडीमल ने इसके बाद महेला के साथ मिलकर टीम के स्कारे को 37वें ओवर में 173 रन तक पहुंचा दिया। इस दौरान चांडीमल ने 56 गेंदों में छह चौकों की मदद से अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। विनय ने आखिरकार महेला को पगबाधा कर इस खतरनाक होती साझेदारी को तोड़ दिया।

इसके कुछ देर बाद ही चांडीमल भी रन आउट हो गए। भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बना लिया। इस दबाव का असर यह हुआ कि श्रीलंकाई बल्लेबाज आयाराम-गयाराम की तर्ज पर पवेलियन लौटने लगे। विकेटों के पतझड़ के बीच सेनानायके ने 14 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए।

भारतीय टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आर.विनय कुमार, उमेश यादव और इरफान पठान।

श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है: महेला जयवर्द्धने (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, कुमार संगकारा, दिनेश चांडीमल, थिसारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज, रंगना हेराथ, लसित मलिंगा, नुवान कुलासेकरा और सचित्रा सेनानायके।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.