19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

चैंपियन रनर ने सुनाई गर्लफ्रेंड के कत्ल की पूरी कहानी

20 फरवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

प्रिटोरिया। अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैम्प की हत्या का आरोप झेल रहे ‘ब्लेड रनर’ ऑस्कर पिस्टोरियस ने अदालत में अपने शपथपत्र में कहा कि वह रीवा से बहुत प्यार करते थे और उनका उसकी हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। पिस्टोरियस के शपथपत्र को उनके वकील बैरी राउक्स ने अदालत में पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा, मैं रीवा से बहुत प्यार करता था और मेरा उनकी हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। मुझे लगा कि बाथरूम में कोई व्यक्ति छुपा है और मैंने गोलियां चला दी।

'ब्लेड रनर' नाम से प्रसिद्ध विकलांग धावक पिस्टोरियस ने कहा, मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। इसलिए मैं अपने बिस्तर में 9 एमएम की पिस्तौल रखता था। मैं और रीवा बुधवार रात दस बजे के बाद सोने चले गए थे। पिस्टोरियस ने कहा, मुझे रात के अंधेरे में लगा कि कोई व्यक्ति बाथरूम की खिड़की से अंदर घुस आया है। मैं बिस्तर से उठा अपने कृत्रिम पैर पहने और बाथरूम के बंद दरवाजे की तरफ चल दिया। पिस्टोरियस ने कहा, मुझे अंदाजा ही नहीं था कि रीवा दरवाजे के पीछे है। मैंने दरवाजे पर कई गोलियां दाग दीं और फिर रीवा को आवाज लगायी कि वह पुलिस को बुलाए। ब्लेड रनर ने कहा, जब मुझे महसूस हुआ कि रीवा बिस्तर में नहीं है तो मैंने क्रिकेट बल्ला उठाकर दरवाजे पर दे मारा और तब मुझे पता लगा कि मेरी गर्लफ्रेंड फर्श पर पड़ी है।

पिस्टोरियस ने शपथ पत्र मे कहा, मै रीवा की मौत पर बहुत शर्मिंदा हूं। जब राउक्स यह शपथ पत्र पढ़ रहे थे तब पिस्टोरियस लगातार रोते जा रहे थे तो मजिस्ट्रेट डेस्मंड नायर को कार्यवाही कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। उन्होने पिस्टोरियस से कहा कि वह कार्यवाही पर ध्यान लगाएं।

चैंपियन रनर उठा, टांगे लगाईं और गर्लफ्रेंड को ठोक दिया


यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.