12 दिसंबर 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नागपुर। कोलकाता टेस्ट में अपनी रिवर्स स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन का पीठ की समस्या के कारण गुरुवार से यहां शुरू हो रहे चौथे एवं अंतिम टेस्ट में खेलना संदिग्ध है।
फिन इससे पहले जांघ में खिंचाव के कारण अहमदाबाद और मुंबई टेस्ट में नहीं खेल पाए थे, लेकिन कोलकाता टेस्ट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की सात विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस टेस्ट के अंतिम दिन उन्होंने पीठ में सूजन की शिकायत की थी।
स्कैन के बाद पता चला कि उनकी पीठ के निचले हिस्से में मामूली डिस्क इंजरी है और इसके कारण वह बुधवार को टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। हालांकि टीम प्रबंधन ने फिन के नागपुर टेस्ट में खेलने को लेकर अभी चुप्पी साध रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि टीम उन्हें उतारकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।
फिन ने कोलकाता टेस्ट में कुल चार विकेट लिए थे। उनकी जगह टिम ब्रेसनन को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है। ब्रेसनन को अहमदाबाद में पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के कारण अंतिम एकादश से हटा दिया गया था।
स्टुअर्ट ब्रॉड एड़ी की चोट के कारण पहले ही इस टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वह फिलहाल टीम के साथ ही रहेंगे और टेस्ट सीरीज के बाद होने वाले दो ट्वेंटी-20 मैचों के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा।
हालांकि इंग्लैंड की परफॉर्मेंस प्रोग्राम टीम फिलहाल पुणे में है, लेकिन ब्रॉड या फिन के विकल्प के तौर पर किसी वहां से किसी को बुलाए जाने की संभावना नहीं है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- सुनें, UPA-2 के जश्न पर सोनिया PM के लिए क्या बोलीं
- संयुक्त राष्ट्र ने रूस से मांगे अधिक शांति सैनिक
- लंदन में हमले की जानकारी रैपर ने ट्विटर पर डाली
- देखें, लंदन में आतंकी कैसे काट ले गए सैनिक का सिर
- मेक्सिको सिटी में इस सप्ताह मिर्च उत्सव
- देखें, फिक्सिंग पर दिल्ली पुलिस का सनसनीखेज खुलासा
- झारखंड में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या
- मप्र में 1,000 नि:शक्तजन शासकीय सेवा में शामिल
- देश की रणनीतिक सोच में बदलाव की जरूरत : प्रधानमंत्री
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- Blog: अरे चीन से तो हमारे रसोईए ‘अपनी ईस्टाईल’ में निपट लेंगे!
- IPL Spot Fixing: नहीं मिले बीसीसीआई चीफ के दामाद तो मुंबई पुलिस ने चेन्नई में डेरा डाला
- UPA-2 के 4 साल, सोनिया-पीएम बोले, ‘हम तो एक हैं’
- पढ़ें, IPL स्पॉट फिक्सिंग के जाल में अब तक फंसी कितनी ‘मछलियां’?
- ये रणबीर को क्या हुआ, क्यों बन रहे हैं ‘आवारा’
- पुलिसवाले ने ही किया नाबालिग लड़के का बलात्कार
- गाजियाबादा: नौकर निकला घर के 7 लोगों का हत्यारा
- सलमान खान, रोमानियन टीवी होस्ट लूलिया, क्या शादी की है तैयारी?
- हवाई यात्रियों को लूटने की तैयारी में एयरलाइंस
- IPL Spot Fixing: श्रीशांत के लैपटॉप पर दिल्ली-मुंबई पुलिस में तू तू मैं मैं
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











