23 मई 2012
फीफा ने ओलंपिक क्वालीफायर में यूएई को विजेता बताया
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

अबू धाबी।
फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने कहा है कि बीते साल नवम्बर में खेले गए ओलम्पिक क्वालीफायर मुकाबले में इराक ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ अयोग्य खिलाड़ी को मैदान में उतारा था, लिहाजा उस मैच का विजेता यूएई को घोषित किया जाता है। इराक ने वह मैच 2-0 से जीता था, लेकिन फीफा की अनुशासनात्मक समिति ने यूएई को 3-0 के अंतर से विजयी घोषित किया है।

फीफा की दलील है कि इराक ने डिफेंडर जासिम फैजल को बीते मैचोंे में दो पीले कार्ड दिखाए जाने के बाद यूएई के खिलाफ उतारा था जबकि कायदे के अनुसार फैजल को एक मैच के लिए निलम्बित किया जाना चाहिए था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस जीत के साथ यूएई ने ग्रुप-बी में उजेकिस्तान के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उसे अभी और दो मैच खेलने हैं। इस ग्रुप का विजेता लंदन ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करेगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.