10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
संटियागो। विश्व के पूर्व पांचवीं वरीयता प्राप्त चीली के टेनिस खिलाड़ी फर्नांडो गोंजालेज मार्च में आयोजित होने वाले मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट के बाद पेशेवर टेनिस को अलविदा कहेंगे। 31 वर्षीय गोंजालेज ने वर्ष 2010 में हिप की सर्जरी कराई थी। इसके बाद से वह लगातार फिटनेस की समस्या से जूझते रहे हैं। गोंजालेज ने लम्बे समय से अंतर्राष्ट्रीय टेनिस सर्किट पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है जिसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। वह इस समय पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की रैंकिंग में 268वें स्थान पर खिसक गए हैं।
'स्काई स्पोर्ट्स' ने गोंजालेज के हवाले से लिखा है, "पिछले कुछ महीने मेरे लिए कठिन रहे हैं। इस दौरान मैंने यह महसूस किया कि मेरे अंदर ऊर्जा नहीं है। मैं पेशेवर टेनिस से संन्यास ले रहा हूं लेकिन मैं टेनिस के करीब रहना चाहता हूं।"
उल्लेखनीय है कि गोंजालेज ने अब तक 11 एटीपी टूर खिताब अपने नाम किए हैं। वर्ष 2007 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए थे। गोंजालेज ने ओलम्पिक में तीन पदक जीते हैं। उन्होंने एथेंस ओलम्पिक में युगल स्पर्धा में स्वर्ण जबकि एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। चार वर्ष पहले बीजिंग ओलम्पिक में गोजालेज ने एकल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.