23 मई 2012
कापेलो ने इंग्लिश फुटबॉल टीम का साथ छोड़ा
09 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच फेबियो कापेलो ने इस्तीफा दे दिया है। कापेलो ने फुटबॉल एसोसिएशन (एफए) द्वारा जॉन टेरी को कप्तान पद से हटाए जाने के विरोध में इस्तीफा दिया है।

एक खेल वेबसाइट के मुताबिक एफए ने कहा है कि संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से पूरे मामले पर प्रकाश डाला जाएगा। यह संवाददाता सम्मेलन गुरूवार को होगा। एफए ने फिलहाल कापेलो के इस्तीफे की पुष्टि की है।

कापेलो ने यूरो-2012 से ठीक पहले टेरी को कप्तान पद से हटाने सम्बंधी एफए के फैसले पर नाराजगी जताई थी। कापेलो की नजर में टेरी ही इंग्लिश टीम के कप्तान हैं।

एफए ने नस्लीय टिप्पणी को लेकर टेरी को बीते सप्ताह इंग्लिश टीम के कप्तान पद से हटा दिया था। टेरी पर बीते वर्ष अक्टूबर में खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान क्वींस पार्क रेंजर्स टीम के डिफेंडर एंटन फर्डीनांड के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी का आरोप है। इसे लेकर यूरो-12 के बाद सुनवाई होनी है।

कापेलो ने कहा था कि ऐसे में जबकि टेरी के खिलाफ सुनवाई चल रही है, एफए द्वारा उन्हें कप्तान पद से हटाया जाना बिल्कुल युक्तिसंगत नहीं है, लेकिन एफए कापेलो के इस विचार से इत्तेफाक नहीं रखता।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.