30 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
मेलबर्न। मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का एकल खिताब जीत लिया है। जोकोविक ने पिछले वर्ष भी इस स्पर्धा का खिताब अपने नाम किया था।
टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रविवार को खेले गए एकल स्पर्धा के फाइनल में जोकोविक ने मैराथन मुकाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल को 5-7, 6-4, 6-2, 6-7(5-7), 7-5 से हराया। जोकोविक ने इस मुकाबले को लगभग छह घंटे में अपने नाम किया।
जोकोविक ने सेमीफाइनल में विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। पिछले वर्ष जोकोविक ने कुल तीन ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किए थे जिनमें आस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और अमेरिकी ओपन शामिल हैं। जोकोविक ने पिछले वर्ष नडाल को विम्बलडन और अमेरिकी ओपन के फाइनल में भी मात दी थी।
मिश्रित युगल स्पर्धा में, अमेरिका की बेथानी माटेक-सेंड्स और रोमानिया के होरिया टेकाऊ की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पेस और वेस्नीना की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 6-3, 5-7, 10-3 से पराजित किया।
पहला सेट 3-6 से गंवाने के बाद पेस और वेस्नीना की जोड़ी ने दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम किया लेकिन सुपर टाइब्रेक में सेंड्स और टेकाऊ की जोड़ी ने 10-3 से बाजी मारकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इस दौरान पेस इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ग्रैंड डबल हासिल करने की उपलब्धि से भी चूके गए। पेस ने वर्ष 1999 में विम्बलडन का युगल (महेश भूपति के साथ) और मिश्रित युगल (लिजा रेमंड) खिताब अपने नाम किया था। पेस चौथी बार मिश्रित युगल के फाइनल में पहुंचे थे। फाइनल में वह दो बार जीते हैं तो इतने ही बार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा है।
पेस ने शनिवार को अपने चेक गणराज्य के जोड़ीदार राडेक स्टेपानेक के साथ युगल स्पर्धा के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी को 7-6(7-1), 6-2 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया था।
उल्लेखनीय है कि पेस अब तक 13 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं जिनमें सात युगल और छह मिश्रित युगल खिताब शामिल हैं। पेस के खजाने में मिश्रित युगल स्पर्धा में फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब की कमी है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.