23 मई 2012
दुबई टेस्ट: भोजनकाल तक पाक के 2 विकेट पर 30 रन
04 फरवरी 2012
hindi.in.com

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


दुबई।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे शृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड की पहली पारी 141 रनों पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में खराब शुरुआत की है। भोजनावकाश तक पाकिस्तान ने 30 रन के योग पर दो विकेट गंवा दिए हैं। अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान और अजहर अली एक-एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 16 रन के कुल योग पर उसके सलामी बल्लेबाज तौफीक उमर छह रन बनाकर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस को कैच थमा बैठे। इसके बाद मोहम्मद हफीज भी 21 रन बनाकर मोंटी पनेसर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

इसके पहले-

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे शृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान ने इंग्लैंड की पहली पारी 141 रनों पर समेट दी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 99 रन बनाए थे। इस प्रकार इंग्लैंड को पहली पारी में 42 रनों की बढ़त मिल गई है। इंग्लैंड की ओर से कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने सबसे अधिक 56 रन बनाए।

इससे पहले, दूसरे दिन के खेल की शुरुआत शुक्रवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज स्ट्रॉस (41) और जेम्स एंडरसन (3) ने की। इंग्लैंड ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए थे।

दुबई टेस्ट: पाक को 99 पर ढेरकर इंग्लैंड भी लड़खड़ाया

एंडरसन अपने कल के निजी स्कोर में एक रन जोड़कर चार रन पर आउट हुए। उन्हें अब्दुर रहमान ने बोल्ड किया। स्टुअर्ट ब्रॉड भी कुछ खास नहीं कर सके और वह चार रन के निजी योग पर सईद अजमल की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

इसके बाद स्ट्रॉस को रहमान की गेंद पर विकेट कीपर अदनान अकमल ने स्टम्प आउट किया। ग्रीम स्वान के रूप में इंग्लैंड का अंतिम विकेट गिरा। स्वान को 16 रन के निजी योग पर अजमल ने रहमान के हाथों कैच कराया जबकि मोंटी पनेसर खाता खोले बगैर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से रहमान ने पहली पारी में कुल पांच विकेट झटके जबकि अजमल ने तीन और उमर गुल ने दो विकेट चटकाए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.