23 मई 2012
दलीप ट्रॉफी: डिंडा ने बजाया उत्तर क्षेत्र का बैंड
06 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
मध्यम तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 123 रन पर आठ विकेट लेकर उत्तर क्षेत्र का बैंड बजा दिया और पूर्व क्षेत्र को दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल के तीसरे दिन आज बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

डिंडा की घातक गेंदबाजी से उत्तर क्षेत्र की टीम यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में पूर्व क्षेत्र के 315 रन के जवाब में 287 रन पर सिमट गयी। पूर्व क्षेत्र को इस तरह चार दिवसीय इस मैच में 28 रन की निर्णायक बढ़त हासिल हो गयी।

पूर्व क्षेत्र ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 120 रन बना लिए। खेल खत्म होने के समय मनीष वर्द्धन नौ चौकों की मदद से 59 रन बनाकर और अनुस्तूप मजूमदार 39 रन बनाकर क्रीज पर थे। कप्तान नटराज बेहडा 19 रन बनाकर आउट हुए। पूर्व क्षेत्र के पास अब कुल 148 रन की बढ़त हो गयी है और उसने फाइनल में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित कर लिया।

इससे पहले उत्तर क्षेत्र ने कल के तीन विकेट पर 162 रन से आगे खेलना शुरू किया। मयंक सिदाना 30 और पारस डोगरा 33 रन पर नाबाद थे। दोनों ने चौथे विकेट की साझेदारी में 62 रन जोड़ डाले, लेकिन इसके बाद डिंडा कहर बनकर उत्तर क्षेत्र की टीम पर टूट पड़े। डिंडा ने पहले डोगरा को और फिर सिदाना को चलता किया।

डोगरा ने छह चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन और सिदाना ने सात चौकों की मदद से 46 रन बनाए। डिंडा ने फिर पुनीत बिष्ट (8) को आउट कर उत्तर क्षेत्र का स्कोर छह विकेट पर 219 रन कर दिया।

रजत भाटिया (45) और कप्तान अमित मिश्रा (17) ने सातवें विकेट के लिए 40 रन जोड़े। उत्तर क्षेत्र संभलता दिखायी दे रहा था कि डिंडा ने मिश्रा को और बसंत मोहंती ने भाटिया को आउट कर उत्तर क्षेत्र का स्कोर आठ विकेट पर 263 रन कर दिया। भाटिया ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

डिंडा ने एक रन बाद ही हर्षल पटेल (शून्य) को निपटाया। हालांकि आखिरी जोड़ी प्रदीप सांगवान (19) और परविंदर अवाना (नाबाद 7) ने संघर्ष करने की कोशिश की मगर डिंडा ने अपनी ही गेंद पर सांगवान को लपककर उत्तर क्षेत्र की पारी समाप्त कर दी।

डिंडा ने 38 ओवर में 123 रन देकर आठ विकेट झटके जबकि मोहंती ने 36 ओवर में सिर्फ 46 रन देकर दो विकेट लिए। डिंडा ने कल गिरे उत्तर क्षेत्र के तीन विकेटों में से दो विकेट झटके थे जबकि आज सात विकेटों में से उन्होंने छह विकेट निकाले।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.