23 मई 2012
दुबई टेस्ट: पाक को 99 पर ढेरकर इंग्लैंड भी लड़खड़ाया
04 फरवरी 2012
वार्ता

दुबई।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने कहर बरपाते हुए पाकिस्तान को तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को 44.1 ओवर में मात्र 99 रन पर ढेर कर दिया लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की पारी भी लड़खड़ा गयी और उसने दिन का खेल समाप्त होने तक अपने छह विकेट 104 रन पर गंवा दिये।

इंग्लैंड के पास अब पांच रन की मामूली बढ़त है और उसके चार विकेट शेष हैं। कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस 41 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और अपनी टीम की उम्मीदों को जिंदा रखे हुए हैं। केविन पीटरसन ने 32 रन बनाये, लेकिन अन्य बल्लेबाज पाकिस्तान के स्पिन और तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने संघर्ष करते नजर आये।

बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रहमान ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 23 रन पर तीन विकेट झटक लिये जबकि तेज गेंदबाज उमर गुल ने 28 रन पर दो विकेट और ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने 40 रन पर एक विकेट लिया।

एलेस्टेयर कुक (1) और जोनाथन ट्रॉट दो रन बनाकर आउट हुए। स्ट्रॉस और पीटरसन ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने 34 रन के अंतराल में पीटरसन, इयान बेल (5), इयोन मोर्गन (10) और मैट प्रायर (6) के विकेट गंवा दिये।

शृंखला में 0-2 से पिछड़ चुके इंग्लैंड के गेंदबाजों ने तीसरे टेस्ट के शुरुआती दिन बेहतरीन खेल दिखाते हुए पाकिस्तानी पारी को दिन में तारे दिखा दिए। ब्रॉड ने 16 ओवर में 36 रन पर चार विकेट, एंडरसन ने 14.1 ओवर में 35 रन पर तीन विकेट, बाएं हाथ के स्पिनर मोंटी पनेसर ने 13 ओवर में 25 रन पर दो विकेट और ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने एक ओवर में एक विकेट लेकर पाकिस्तान टीम को निपटा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरे पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके सात विकेट 22वें ओवर तक जाते-जाते 44 रन तक निपट चुके थे। भोजनकाल के समय पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 53 रन था। पाकिस्तानी पारी चायकाल से पहले जाकर समाप्त हुई।

पाकिस्तान को यहां तक ले जाने का श्रेय असद शफीक को जाता है जिन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए। निचले क्रम में नौवें नंबर के बल्लेबाज सईद अजमल ने 12 और दसवें नंबर के उमर गुल ने 13 रन बनाए।

सुबह के सत्र में पाकिस्तान की शुरुआत हाहाकारी रही और तौफीक उमर पहले ओवर में निपट गए। अजहर अली एक, यूनुस खान चार, मोहम्मद हफीज 13, कप्तान मिस्बाह-उल-हक एक, अदनान अकमल छह और अब्दुल रहमान एक रन बनाकर आउट हुए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.