23 मई 2012
सचिन की प्रतिभा पर शक न करें- अकरम
14 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

एडिलेड।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को रोटेशन नीति के तहत भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट शृंखला के चौथे मैच में रविवार को आराम देने के फैसले की आलोचना की है।

सचिन को 100वां शतक नहीं बनाने देना चाहिए: गंभीर

अकरम ने कहा, सचिन के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए। रोटेशन नीति भारतीय उपमहाद्वीप में कारगर नहीं है। सचिन जैसे खिलाड़ी को आराम नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा, भारत ने हालांकि सचिन के बिना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को एडिलेड में मैच जीता, लेकिन सचिन की मौजूदगी ही सामने वाली टीम को दबाव में लाने के लिए काफी है। इसी लिए वह सचिन है। अकरम ने कहा, यदि आप सचिन की प्रतिभा और तैयारी पर शक करने लगें तो इसका मतलब है कि टीम प्रबंधन में कोई गड़बड़ी है।

अकरम ने कहा, यदि सचिन टीम में शामिल है तो आप उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने का निर्णय नहीं ले सकते। सचिन को हर मैच में खेलना चाहिए। पूर्व कप्तान ने कहा कि सचिन को 100 शतक के रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए हर मैच खेलना चाहिए। अकरम ने कहा, यदि इसी उद्देश्य को दिमाग में रखकर उन्हें आराम दिया गया तो मेरा मानना है कि उन्हें हर मैच खेलने देना चाहिए।

देखें, पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई

उन्होंने कहा, यदि सचिन शतक बनाएंगे तो इससे टीम को फायदा होगा और यदि रोटेशन नीति लागू करनी ही है तो इसे सभी खिलाड़ियों पर लागू करना चाहिए। अकरम ने कहा, सचिन महान खिलाड़ी हैं। उन्हें क्रिकेट से कब संन्यास लेना है, इसका फैसला उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। यदि वह 2015 का विश्वकप भी खेलना चाहिए तो भी गलत नहीं है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 8 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Feb 21, 2012

मेरी राय मे सचिन तेंदुलकर को अभी सन्यास नही लेना चाहिए १ सचिन मे अभी काफ़ी क्रिकेट बाकी है  १ सचिन को २०१५ का वर्ल्ड कप खेलना चाहिए यह देश के लिए एक  गर्व की बात होगी १सचिन तेंदुलकर रेकॉर्ड्स के पीछे नही भागते है उनका हमेशा देश को  सम्मान देना होता है १ लेकिन लोग उन्हे हमेशा ग़लत समजते है १

Mahesh Verma Khetri Nagar Jhunjhunu (Rajasthan)

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.