14 दिसम्बर 2011
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक और इस वर्ष विम्बलडन का एकल खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महांसघ (आईटीएफ) ने वर्ष 2011 के लिए 'विश्व चैम्पियंस' पुरस्कार से नवाजा है।
'फॉक्स न्यूज' के मुताबिक, जोकोविक और क्वितोवा को पहली बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पुरुष युगल वर्ग से अमेरिका के बॉब और माइक ब्रायन की जोड़ी को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। ब्रायन बंधुओं ने आठवीं बार यह पुरस्कार हासिल किया है।
24 वर्षीय जोकोविक के लिए यह वर्ष शानदार रहा है। उन्होंने मौजूदा वर्ष में अमेरिकी ओपन, विम्बलडन और ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम सहित कुल 10 खिताब अपने नाम किए हैं। इनमें पांच मास्टर्स खिताब भी शामिल हैं। इस वर्ष जोकोविक का जीत-हार का रिकॉर्ड 70-6 रहा।
क्वितोवा डब्ल्यूटीए ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ बनी
दूसरी ओर, 21 वर्षीया क्वितोवा के लिए भी यह वर्ष यादगार रहा। विश्व की दूसरे नम्बर की खिलाड़ी क्वितोवा ने इस वर्ष पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी मारिया शारापोवा को विम्बलडन के खिताबी मुकाबले में हराकर करियर का पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। इसके अलावा क्वितोवा ने मौजूदा सत्र का अंतिम टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए चैम्पियनशिप भी जीता।
क्वितोवा के नेतृत्व में चेक गणराज्य की टीम ने पहली बार फेड कप टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह पुरस्कार डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलीन वोजनियास्की को दिया गया था।
वर्ष 1978 में शुरू किए गए इस पुरस्कार के तहत एक सत्र में ग्रैंड स्लैम, एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स, डेविस कप और सप्ताहिक टूर इवेंट में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना जाता है।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 8 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.