19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

धोनी का पुराना बहाना, गंभीर-वीरू ने हराया सर!

04 जनवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

कोलकाता। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे हारने और तीन मैचों की सीरीज गंवाने से खासे मायूस दिखाई दे रहे भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इसका ठीकरा शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी पर फोड़ा है। धोनी ने मैच के बाद कहा, हमारे पास शीर्षक्रम में काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं लेकिन समस्या यही है कि इनमें से एक दो भी नहीं चल पा रहे हैं। यही कारण है कि हम जब पहले बल्लेबाजी करते हैं तो मजबूत स्कोर नहीं बना पाते हैं और जब लक्ष्य का पीछा करते हैं तो लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते।

गेंदबाजों ने लौटा, बल्लेबाजों ने डुबोया

कप्तान ने कहा, पाकिस्तान को जोरदार शुरूआत मिली थी, लेकिन गेंदबाजों ने हमें मैच में लौटाया था। मगर जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो हमने शुरूआत में ही काफी विकेट गंवा दिए जिससे टीम दबाव में आ गयी। अंतिम 30 ओवरों में हमें 180 रन की जरूरत थी और ऐसे समय में आपके हाथ में विकेट होने चाहिए, लेकिन हमारी यह स्थिति नहीं थी। चोटी के तीन बल्लेबाजों गौतम गंभीर, वीरेन्द्र सहवाग और विराट कोहली की नाकामी पर धोनी ने कुछ निराशा जताते हुए कहा विराट ने हमारे लिए रन बनाए हैं लेकिन टॉप तीन में से एक बल्लेबाज को टिककर लंबी पारी खेलनी होगी ताकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान रह सके। ऐसा नहीं है कि वे कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है।

धोनी को भी नहीं पता कब फॉर्म में लौटेंगे धुरंधर

धोनी ने साथ ही कहा, हमारे पास बल्लेबाजी में अनुभव है लेकिन बात यही है कि वे फॉर्म में कब लौटते हैं। हमें एक टीम के रूप में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। हम एक अच्छी फील्डिंग साइड हैं, लेकिन आपको अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करनी होगी। कप्तान ने कहा कि अब टीम दिल्ली में छह जनवरी को होने वाले आखिरी वनडे में अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगी।

2nd ODI: लो, घर में धुले धोनी के धुरंधर

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

Jan 05, 2013

जडेजा और रोहित दोनो को बाहर करके इरफ़ान पठान को अंदर टीम म लाओ वो एक बहतेरीन विकल्प ह अलरौंदर क लिए

rohit bhiwadi

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.