12 दिसम्बर 2012
cricketnext.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता और मुंबई में मिली हार के बीच टीम इंडिया के लिए संकट बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ओपनर गौतम गंभीर के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। वेबसाइट क्रिकेटनेक्सट डॉट कॉम के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी ने गौतम गंभीर के रवैये पर सवाल उठाते हुए मैदान पर उनकी नैतिक जिम्मेदारी को लेकर बोर्ड से शिकायत की थी।
टीम से ज्यादा खुद पर ध्यान
क्रिकेटनेक्सट डॉट कॉम ने भारतीय टीम के एक सदस्य के हवाले से ये खबर दी है। इस क्रिकेटर के मुताबिक धोनी का मानना है कि गंभीर टीम के लिए अपना बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। इस खिलाड़ी के मुताबिक गंभीर टीम से ज्यादा खुद को महत्व दे रहे हैं। इससे धोनी इस कदर नाराज हैं कि उन्हें गंभीर की शिकायत बोर्ड से करनी पड़ी है।
अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में गंभीर
इस क्रिकेटर के मुताबिक गंभीर रक्षात्मक हो गए हैं और टीम में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। उनकी कमजोर फॉर्म उन्हें खुद के लिए खेलने पर मजबूर कर रही है ना कि टीम के लिए। धोनी की नाराजगी इसी बात को लेकर है। इस क्रिकेटर का कहना है कि मुंबई टेस्ट की दूसरी पारी में गंभीर बजाय पुछल्ले बल्लेबाजों को बचाने के खुद नॉट आउट वापस लौटने की जद्दोजहद में लगे रहे।
पुजारा, सहवाग को रन आउट कराने में गंभीर का हाथ
क्रिकेटनेक्सट डॉट कॉम के मुताबिक धोनी को लगता है कि कोलकाता टेस्ट में पुजारा और सहवाग को रन आउट कराने के लिए भी गंभीर ही जिम्मेदार हैं। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि आखिर क्या वजह थी कि कोलकाता टेस्ट के दौरान कई मौकों पर गंभीर ने पहली और दूसरी गेंद पर रन ले लिया और पुछल्ले बल्लेबाजों को ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर जैसे गेंदबाजों के सामने छोड़ दिया। जब भारत के लिए एक-एक रन कीमती था, उस वक्त गंभीर ने ऐसा क्यों किया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











