23 जुलाई 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
हम्बानटोटा(श्रीलंका)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिह धोनी भले ही श्रीलंका के खिलाफ पांच एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों की शृंखला का पहला मुकाबला जीत गए हों बावजूद इसके उन्हें लगता है कि उनकी टीम को अंतिम ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए शृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 21 रनों से हरा दिया। इस प्रकार भारतीय टीम शृंखला में 1-0 से आगे हो गई है।
कोहलीः मुझे भारतीय जर्सी से प्रेरणा मिलती है
धोनी ने जीत के बाद कहा, हमारे लिए डेथ ओवरों की गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है। जहीर खान ने अच्छी गेंदबाजी की। इरफान की अच्छी गेंदबाजी एक सकारात्मक चीज रही। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम लम्बे समय बाद कोई अंतर्राष्ट्रीय शृंखला खेल रही है। भारत ने अंतिम बार दक्षिण अफ्रीका के साथ मार्च में अंतर्राष्ट्रीय शृंखला खेला था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण में व्यस्त हो गए थे, जिसके बाद से उन्हें आराम करने का काफी समय मिला।
धोनी के धुरंधरों ने तोड़ा आईसीसी का कानून, जुर्माना
धोनी इस मुकाबल में पांच गेंदबाज के साथ उतरे थे। उन्होंने हरफनमौला रवींद्र जडेजा और युवराज सिंह को याद करते हुए कहा, "जडेजा और युवराज के बिना दोनों विभाग में टीम को संतुलित करना मुश्किल है, इसलिए यह महत्वपूर्ण था। युवा गेंदबाजों के लिए सीखने का यह अच्छा मौका है।"
वीरू को लपकने के चक्कर में खुद बोल्ड गए कुलशेखरा
भारत की ओर से विराट कोहली ने 106 जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 96 रनों की पारी खेली। धोनी ने कोहली और सहवाग के बारे में कहा, "सहवाग और कोहली ने अच्छी बल्लेबाजी की। निचले क्रम में हमारे पास आक्रमकता की कमी है। गौतम गंभीर जिस तरह से आउट हुए वह दुर्भाग्यशाली रहा।"
विराट के धमाल से जीता भारत, श्रीलंका को हराया
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













